नई दिल्ली, 6 दिसंबर। Flight Crisis : देशभर में इंडिगो सहित कई एयरलाइनों द्वारा बड़ी संख्या में उड़ानें रद किए जाने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में भारतीय रेलवे ने त्वरित और बड़े कदम उठाते हुए कई रूटों पर अतिरिक्त कोच जोड़ने, विशेष ट्रेनें चलाने और नियमित सेवाओं की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की है।
रेल मंत्रालय के अनुसार देशभर की 37 ट्रेनों में कुल 116 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, जो 114 अतिरिक्त ट्रिपों में संचालित होंगे। इससे अचानक बढ़ी यात्रा मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
अहमदाबाद–दिल्ली रूट पर ‘ट्रेन ऑन डिमांड’ स्पेशल सेवा
Flight Crisis : अहमदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने साबरमती–दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन ‘ट्रेन ऑन डिमांड (TOD)’ व्यवस्था के तहत चलाई जा रही है।
स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
- 09497 साबरमती–दिल्ली स्पेशल: 7 और 9 दिसंबर
- 09498 दिल्ली–साबरमती स्पेशल: 8 और 10 दिसंबर
रूट और स्टॉपेज
यह ट्रेन इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी : महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट
ट्रेन में AC 3-टियर कोच लगाए जाएंगे। इसकी बुकिंग 6 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कई रेलवे जोन ने बढ़ाई क्षमता, अतिरिक्त कोच जोड़े
Flight Crisis : उड़ानों में आई भारी बाधा और अचानक यात्रा मांग बढ़ने के बाद भारतीय रेलवे ने देशभर के जोनों में अतिरिक्त कोच जोड़कर सेवाओं को मजबूत किया है।
- साउदर्न रेलवे (Southern Railway) : सबसे अधिक क्षमता बढ़ाई, 18 ट्रेनों में चेयर कार और स्लीपर कोच जोड़े
- नॉर्दर्न रेलवे (Northern Railway) : 8 ट्रेनों में एसी थ्री-टियर और चेयर कार जोड़े
- वेस्टर्न रेलवे (Western Railway) : 4 ट्रेनों में 3 AC और 2 AC कोच जोड़े। पश्चिम भारत से दिल्ली की यात्रा को सुगम बनाया
- ईस्ट-सेंट्रल रेलवे (East Central Railway) : राजेंद्र नगर–नई दिल्ली (12309) ट्रेन में 6 से 10 दिसंबर के बीच 5 ट्रिप्स में 2 AC कोच बढ़ाए
- ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) : भुवनेश्वर–नई दिल्ली रूट पर 5 ट्रिप्स के लिए 2 AC कोच अतिरिक्त लगाए
- ईस्टर्न रेलवे (Eastern Railway) : 7 और 8 दिसंबर को 3 ट्रेनों में स्लीपर कोच जोड़े
- नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) : 6 से 13 दिसंबर के बीच 2 महत्वपूर्ण ट्रेनों में 3 AC और स्लीपर कोच बढ़ाए। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी शुरू
Flight Crisis : रेल मंत्रालय ने भीड़ नियंत्रित करने और यात्रियों को विकल्प उपलब्ध कराने के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाई हैं।
- 7–9 दिसंबर: गोरखपुर–आनंद विहार स्पेशल
- 6 दिसंबर: नई दिल्ली–जम्मू वंदे भारत स्पेशल
- 6 और 7 दिसंबर: नई दिल्ली–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट
- दिसंबर में: हजरत निजामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम वन-वे सुपरफास्ट सेवा
यात्रियों को भरोसेमंद और सुरक्षित यात्रा देने का लक्ष्य
Flight Crisis : रेलवे के अनुसार इन कदमों का उद्देश्य है, यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध, विश्वसनीय यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना। विशेषकर तब, जब फ्लाइट संकट के चलते यात्रियों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Author: Nivedita Jha
Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.







