'एन पी एन लाइव'

Bareilly Encounter : लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाला हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

SHARE:

Bareilly Encounter: 26-Case History-Sheeter Arrested After Killing Live-in Partner

बरेली, 3 दिसंबर। Bareilly Encounter : बरेली पुलिस ने महिला की हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 25,000 रुपये के इनामी और 26 मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर आरिफ उर्फ गुड्डू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को सफलता

Bareilly Encounter : थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली, जब महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपित अपने पुराने ठिकाने पर सामान लेने पहुंचा। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपित ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

4 जुलाई को हुई थी हत्या

Bareilly Encounter : पुलिस के अनुसार, आरिफ उर्फ गुड्डू ने 4 जुलाई 2025 को अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या की थी। पीड़िता हिंदू समुदाय से थी और उसका विवाह करीब आठ साल पहले पवन शर्मा से हुआ था। वैवाहिक तनाव के कारण वह अपने पति से अलग होकर सेक्टर-7, ब्लॉक-8 में आरिफ के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। घटना के दिन सुबह किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरिफ ने कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

घोषित किया गया था इनाम

Bareilly Encounter : मामले में थाना बिथरी चैनपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपित पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरिफ शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या, लूट, मारपीट समेत कुल 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रामगंगानगर क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबल दीपक भी घायल हुए हैं, जिन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह आत्मरक्षा में की गई। फिलहाल आरोपित की हालत स्थिर बताई जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

Bareilly Encounter : पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई