'एन पी एन लाइव'

Winter Walking Benefits : सर्दियों में पैदल चलना, शरीर के लिए सच में वरदान, जानें सही समय और तरीके

SHARE:

Winter Walking Benefits | Best Time and Tips for Healthy Walks

निवेदिता झा, नई दिल्ली। Winter Walking Benefits : आधुनिक जीवनशैली में लोग दिनभर मशीनों और गैजेट्स के पीछे उलझे रहते हैं। कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य उपकरणों के कारण लोग अक्सर कुर्सी या बिस्तर से हिलते-डुलते नहीं हैं। इसके परिणामस्वरूप शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं। शरीर धीरे-धीरे बीमारियों का घर बनता जा रहा है।

एक स्वस्थ जीवन के लिए व्यायाम, संतुलित आहार और पैदल चलना बेहद जरूरी है। पैदल चलने के फायदे किसी भी सप्लीमेंट से कहीं अधिक प्रभावी हैं। आयुर्वेद में पैदल चलने को वात दोष को संतुलित करने वाला उपाय माना गया है। सर्दियों में बदलते मौसम के कारण वात और कफ दोनों बढ़ जाते हैं। ऐसे में पैदल चलना शीत ऋतु में विशेष रूप से लाभकारी होता है।

पैदल चलने के लाभ
  • हृदय और पाचन शक्ति मजबूत होती है।
  • नींद में सुधार आता है।
  • शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बेहतर होता है।
  • मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और तनाव कम होता है।

आयुर्वेद के अनुसार दिन में तीन बार पैदल चलना शरीर के लिए औषधि की तरह काम करता है।

सुबह की सैर

Winter Walking Benefits : सुबह की सैर को ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। तेज गति से चलने पर शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है। मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और मानसिक तनाव कम होता है। सुबह की सैर कम से कम 30 मिनट तक तेज गति से करें और हाथों को फैलाकर गहरी सांस लें। यह दिनभर की ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है।

दोपहर की वॉक

खाने के बाद लोग अक्सर आलस्य के कारण बिस्तर पर लेट जाते हैं, जिससे मोटापा बढ़ सकता है। इसलिए भोजन के 20 मिनट बाद हल्की या मध्यम गति की वॉक करना लाभकारी है। इससे पेट का पाचन सही रहता है, गैस की समस्या कम होती है, ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और नींद भी बेहतर आती है।

रात की सैर

Winter Walking Benefits : रात में भोजन के बाद हल्की सैर लेना भी बेहद जरूरी है, लेकिन तेज गति से नहीं। रात में तेज चलने से शरीर एक्टिवेट हो जाता है और मस्तिष्क नींद लाने वाले हार्मोन नहीं बना पाता। इसलिए रात में हल्के कदमों से चलना चाहिए। इससे भोजन सही तरीके से पचता है और शरीर पूरे पोषण का लाभ उठा पाता है।

सर्दियों से घबराएं नहीं

Winter Walking Benefits : पैदल चलना केवल व्यायाम नहीं, बल्कि सर्दियों में शरीर और मन को स्वस्थ रखने का प्राकृतिक तरीका है। सुबह, दोपहर और रात—दिन के तीनों समय पैदल चलना स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद करता है। सर्दियों में थोड़ी ठंड से घबराएं नहीं, बल्कि इस ठंड को अपने स्वास्थ्य के लिए वरदान बनाएं।

Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई