रायपुर, 3 दिसंबर। Virat Kohli Century : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शतकीय पारी खेलकर फिर से अपने फॉर्म का जलवा दिखाया। यह कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने सीरीज के पहले वनडे मैच में 135 रन की शानदार पारी खेली थी।
रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। भारतीय टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद 62 के स्कोर तक काफी मुश्किल स्थिति में थी। इसी समय कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया
Virat Kohli Century : कोहली ने 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अंततः 93 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके जड़े। उनके साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 105 रन की पारी खेलकर शतक लगाया।
विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सूची में उनके बाद सचिन तेंदुलकर का नाम आता है, जिन्होंने 1989 से 2012 के बीच 463 वनडे मैचों में 49 शतक लगाए थे। इसके अलावा रोहित शर्मा (33), रिकी पोंटिंग (30) और सनथ जयसूर्या (28) क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता
Virat Kohli Century : रायपुर में इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 17 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया था। ऐसे में टीम इंडिया इस दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर अपना दबदबा बनाना चाहेगी।
भारतीय टीम में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में है। उनके साथ प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।
साउथ अफ्रीका की टीम की कमान टेंबा बावुमा के हवाले
Virat Kohli Century : दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की टीम की कमान टेंबा बावुमा संभाल रहे हैं। उनकी टीम में क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर और लुंगी एंगिडी को मौका मिला है।
विराट कोहली की इस पारी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और यह साबित किया कि वह वनडे क्रिकेट के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







