'एन पी एन लाइव'

Nishant Kumar Statement: नीतीश कुमार के बेटे निशांत बोले —“जनता ने पिता पर भरोसा जताया, उम्मीद है विश्वास पर खरे उतरेंगे”

SHARE:

Nishant Kumar Statement:

पटना, 16 नवंबर। Nishant Kumar Statement:  बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार की ओर से भी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। परिवार ने इस जीत को जनता के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दो दशकों की मेहनत का परिणाम बताया।

“20 साल की कड़ी मेहनत का मिला फल” — निशांत कुमार

Nishant Kumar Statement:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा— “यह बिहार की जनता का आशीर्वाद और समर्थन है। मेरे पिता ने पिछले 20 वर्षों में राज्य के लिए जो अथक परिश्रम किया, आज उसका फल मिला है। हम जनता के प्रति हृदय से आभारी हैं।”

उन्होंने आगे कहा— “मुझे पूर्ण उम्मीद है कि पिताजी जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे और बिहार में विकास के जो कार्य पहले किए गए, उन्हें आगे और मजबूती से बढ़ाएंगे।”

परिवार का विश्वास—“बिहार और चमकेगा”

Nishant Kumar Statement:  मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार ने कहा— “बहुत काम हुआ है, लेकिन अभी भी करने के लिए बहुत कुछ बाकी है। नीतीश जी के पास हर योजना स्पष्ट है और आगे की दिशा भी तय है। उनका लक्ष्य है कि अगले कार्यकाल के बाद बिहार नई ऊँचाइयों पर पहुंचे और पूरा देश इसे चमकते हुए देखे।”

नीतीश कुमार ने जताया आभार

Nishant Kumar Statement:  इससे पहले चुनावी जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि एनडीए सरकार मिलकर बिहार को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में लाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।

243 सीटों में से 202 पर एनडीए की जीत

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 सीटों पर जीत दर्ज की।

गठबंधन के घटक दलों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा—

  • भाजपा – 89 सीटें
  • जदयू – 85 सीटें
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 19 सीटें
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा – 5 सीटें
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा – 4 सीटें

Nishant Kumar Statement:  एनडीए की इस प्रचंड जीत को राज्य के राजनीतिक इतिहास की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई