पटना, 11 अक्टूबर। Tejashwi Yadav : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में तेजस्वी यादव की स्थिति राहुल गांधी वाली होने वाली है। उन्हें दो जगहों से चुनाव लड़ना पड़ेगा।
राघोपुर की जनता से करेंगे बात
Tejashwi Yadav : राघोपुर रवाना होने से पहले पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज में पैसा लेकर टिकट नहीं दिया जाता है, इसलिए हंगामा का प्रश्न ही नहीं है। उन्होंने कहा कि वह राघोपुर के लोगों से चर्चा करेंगे और उसके बाद जन सुराज अपना उम्मीदवार तय करेगा। राघोपुर से खुद के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि वहां के लोग जो भी तय करेंगे, वह निर्णय लिया जाएगा।
आगे आगे देखिए, होता है क्या
Tejashwi Yadav : उन्होंने कहा कि इस चुनाव में तेजस्वी यादव को दो स्थानों से लड़ना ही पड़ेगा। उनका भी वही हाल होगा जो राहुल गांधी का अमेठी में हुआ। चुनाव तो अब शुरू हुआ है, आगे-आगे देखिए क्या होता है।
वहीं, जन सुराज में टिकट बंटबारे को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां काम करने वालों में से ही किसी एक को टिकट दिया गया है। जिन्हें नहीं मिला, उन्हें दुख होगा, लेकिन यह खुशी भी होगी कि कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया गया है।
असहमति दूर की जाएगी
Tejashwi Yadav : उन्होंने कहा कि चुनाव तो 243 ही लड़ेंगे, जबकि जन सुराज को खड़ा करने में हजारों लोग लगे हैं। उम्मीदवार चयन में लोग सहमत और असहमत हो सकते हैं, लेकिन यह अपना परिवार है। जो असहमत होंगे, उनसे मिलकर बात करके उनकी असहमति दूर की जाएगी।
दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय और अशोक चौधरी को चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग बताएं कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे ताकि जन सुराज उनसे लड़कर हिसाब करे।
भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह को मित्र बताते हुए उन्होंने कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह उनका और भाजपा का मामला है।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







