'एन पी एन लाइव'

Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज, चुनाव आयोग ने शाम 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

SHARE:

Bihar Elections: Assembly Poll Dates to Be Announced Today

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। चुनाव आयोग ने सोमवार शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसलिए 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव उस तारीख से पहले कराने होंगे।

2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर 2020 को 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीट और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।

चुनाव तैयारियों की समीक्षा

Bihar Elections : चुनाव आयोग के अधिकारियों ने रविवार को अपना दो दिवसीय बिहार दौरा पूरा कर लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ राज्य में चुनाव तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने घोषणा की कि चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव से कई नई पहलों की शुरुआत की जाएगी।

मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग लागू होगी

Bihar Elections : चुनाव आयोग के अनुसार इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग लागू की जाएगी। जब मतदाता वोट डालने जाएंगे तो उन्हें ईवीएम मतपत्र पर उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी रंगीन तस्वीरें दिखाई देंगी। मतदाता पर्ची पर भी बड़े अक्षरों में नाम छपे होंगे, ताकि मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र ढूंढने में आसानी हो। मतदाताओं को अब मतदान केंद्रों के बाहरी क्षेत्र में अपने मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी, यह सुविधा पहली बार शुरू की जा रही है।

पोलिंग एजेंट बूथ सौ मीटर के दायरे में बना सकेंगे

Bihar Elections : इसके अलावा राजनीतिक दलों को मतदान केंद्रों से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पोलिंग एजेंट बूथ स्थापित करने की अनुमति होगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए) को मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल में भाग लेने और मतदान समाप्त होने के बाद फॉर्म 17सी जमा करने की सलाह दी गई है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई