मोतिहारी, 5 अक्टूबर। Performing Arts : शहर के एलएनडी कॉलेज के सभागार में रविवार को वरीय रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर का अभिनंदन रोशनाई फाउण्डेशन के तत्वावधान में जिला के रंगकर्मियों, कलाकारों और साहित्यकारों की ओर से किया गया।
हमारे लिए गौरव की बात
रोशनाई फाउंडेशन के सचिव गुलरेज शहजाद ने प्रसाद रत्नेश्वर का परिचय देते हुए कहा कि चंपारण के 150 वर्ष के प्रदर्श कला के इतिहास में किसी भी रंगकर्मी को यह सम्मान प्राप्त नहीं हुआ है। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा प्रदर्श कला के लिए राष्ट्रीय स्तर मिला यह राष्ट्रीय सम्मान हमारे लिए गर्व और गौरव का है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मास मीडिया के छात्र आकाश कुमार ने संक्षिप्त एकल नाटक प्रस्तुत किया।
जीवन के संघर्षों की चर्चा
रत्नेश्वर ने अपने उद्बोधन में अपने जीवन संघर्षों की चर्चा करते हुए कहा कि आज जो सम्मान मुझे मिला है,यह आप सबका सम्मान है। उन्होंने चंपारण में रंगमंच के वर्तमान स्थित पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरा यह सम्मान बंद हो चुकी दुकान की मिठाई का सम्मान है। उन्होंने कहा कि चंपारण का रंगमंच फिर से शुरू हो, मैं सक्रिय भूमिका अदा करूँगा।
इन वक्ताओं ने भी किया संबोधित
Performing Arts : उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ० अतुल कुमार एवं रोशनाई फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि प्रसाद रत्नेश्वर का सम्मान चंपारण का सम्मान है। भविष्य में इनके साथ यहाँ के और भी कलाकारों को ऐसा सम्मान प्राप्त होगा। यहां के रंगमंच के उत्थान के लिए सदैव उपस्थित रहूँगा।
इन रंगकर्मियों की रही उपस्थिति
Performing Arts : कार्यक्रम में वरीय रंगकर्मी एवं फिल्मकार मुकेश वर्मा, डॉ० राजेश अस्थाना, डी०के० आजाद, डॉ० सुनील चम्परारनी, डॉ० सबा अख्तर ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए।
उक्त अवसर पर रंगकर्मी सुदीप कुमार, विजय अमित, विनोद मिश्र, कपिलदेव राम, रहमान शैख, राजेश वर्मा, राजकुमार, संजय राणा, कुमार संजय, अशोक मेहरा, आशीष कुमार ऐश, चंदन कुमार, कुमार प्रीतम एवं शिवांगी भारती उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मजिस्टर मांझी ने किया।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







