'एन पी एन लाइव'

Leaf artist : मोतिहारी के मधुरेंद्र ने इस अंदाज में नवनियुक्त उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई

SHARE:

Leaf Artist Madhurendra Congratulates New Vice President

मोतिहारी, 12 सितंबर। Leaf artist : सीपी राधाकृष्णन को भारत का 15वां उपराष्ट्रपति चुना गया है। देश के प्रमुख राजनैतिक नेता और जनता आज सोशल मीडिया पर उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को बधाई दे रहे हैं। यही नहीं, सोमवार को देश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पांच घंटे की मेहनत के बाद विश्व के सबसे छोटे पीपल के हरे पर सीपी राधाकृष्णन की तस्वीर बनाकर लिखा, “कांग्रेचुलेशन वाइस प्रेसिडेंट.” इस कलाकृति ने उप राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह को और भी खास बना दिया। ये चित्र सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मीडिया को बताया कि 67 वर्षीय राधाकृष्णन ने हाल ही में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट हासिल किए। राधाकृष्णन, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, अब देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद पर हैं। यही कारण है कि मैं उन्हें कलात्मक बधाई देता हूं।

Leaf Artist Madhurendra Congratulates New Vice President

ज्वलंत विषयों पर बनाते हैं कलाकृति

Leaf artist : भारतीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार का जन्म 05 सितंबर 1994 को बिहार के चंपारण के बरवाकला गांव नहीहाल में हुआ था। ये भारत के एक प्रसिद्ध रेत कलाकार, पत्ता कलाकार और मूर्तिकार हैं। उन्हें पत्ता और रेत की मूर्तियाँ बनाकर समाज को सकारात्मक सन्देश देने के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। इनके अधिकतर प्राकृतिक, सामाजिक और ज्वलंत विषयों पर कलाकृति बनाते हैं और समाज को संदेश देते हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

Leaf artist : लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाले सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दुनिया में पांच हजार से अधिक पत्तों की कलाकृति बनाई है। मधुरेंद्र अपनी बेमिसाल कला के माध्यम से हमेशा समाज को सकारात्मक संदेश देने में जुटे रहते हैं। वह दुनिया भर में हुए प्राकृतिक घटनाओं, महापुरुषों और राजनैतिक हस्तियों की जयंती और श्रद्धांजलि के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी काम करते हैं।

मौके पर उपस्थित लोगों ने मधुरेंद्र की कला की सराहना करते हुए कहा कि सीपी राधाकृष्णन को उनके लंबे अनुभव, राजनीतिक यात्रा और सामाजिक योगदान ने इस भूमिका के लिए योग्य बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई