'एन पी एन लाइव'

Delhi-NCR : झमाझम बारिश से दिल्ली—एनसीआर का मौसम हुआ सुहाना, वायु की गुणवत्ता में सुधार

SHARE:

Delhi-NCR : Heavy rain makes Delhi-NCR weather pleasant, air quality improves

नोएडा, 2 सितंबर। Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में निरंतर बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। सितंबर की शुरुआत में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया था, लेकिन अब बारिश और ठंडी हवा ने राहत दी है।

बारिश के दौरान तापमान बहुत गिर गया है। 2 सितंबर को तापमान 22 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार-पांच दिनों तक रुक-रुककर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें जारी रहेंगी। बारिश ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) प पर सबसे अधिक प्रभाव डाला है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में हवा अति उत्तम श्रेणी में पहुंच गई है।

आईजीआई एयरपोर्ट में 53 एक्यूआई दर्ज

Delhi-NCR :  राजधानी में एक्यूआई आम दिनों में 200 से 300 के बीच रहता है, लेकिन मंगलवार सुबह अधिकांश मॉनिटरिंग स्टेशनों पर 25 से 60 के बीच दर्ज किया गया। एक्यूआई, दिल्ली के आनंद विहार में 66, डीयू नॉर्थ कैंपस में 55, नेहरू नगर में 53 और आईजीआई एयरपोर्ट में 53 दर्ज किए।

वहीं, नजफगढ़ (43), ओखला (34), मजनू का टीला (39) और पंजाबी बाग (42) में हवा पूरी तरह स्वच्छ रही। लोनी में वायु गुणवत्ता 51 थी, जबकि संजय नगर 38, इंदिरापुरम 41 और वसुंधरा में 39 थी।

नोएडा का एक्यूआई सिर्फ 25

Delhi-NCR :  नोएडा के सेक्टर-1 का एक्यूआई सिर्फ 25 रहा, जो “अति उत्तम” है। वायु गुणवत्ता में सुधार से भी लोगों को राहत मिली है।

Delhi-NCR के अधिकांश इलाकों में AC और कूलर का प्रयोग बंद कर दिया गया है। लोग खुले वातावरण और पहाड़ी इलाकों की ताजी हवा जैसा अनुभव कर रहे हैं।

गरज—चमक के साथ बारिश होगी

Delhi-NCR : मौसम विभाग ने कहा कि 3 से 6 सितंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इन दिनों, तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

7 सितंबर को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को न केवल उमस और गर्मी से राहत मिली है, बल्कि प्रदूषण से भी छुटकारा मिला है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई