'एन पी एन लाइव'

security cover : अब ड्यूटी पर जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी को मिलेगा 1.50 करोड़ का सुरक्षा कवच

SHARE:

security cover : Now, policemen who die on duty will get a security cover of Rs 1.50 crore

पटना, 30 अगस्त। security cover : अब अगर किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत होती है तो उसके परिजनों को डेढ़ करोड़ रुपये का बीमा लाभ मिलेगा। यानी बिहार सरकार ड्यूटी पर तैनात हर पुलिसकर्मी के साथ है। इस योजना से साफ है कि बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय न केवल पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, बल्कि उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी ठोस कदम उठा रहा है।

अटल पथ पर हुआ था हादसा

security cover : दरअसल, कुछ महीने पहले पटना के अटल पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से एक महिला सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद उनके परिवार को 1.50 करोड़ रुपये की बीमा राशि दी गई है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई। बताते चलें, बिहार पुलिस के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब एक महिला सिपाही के परिवार को इस बीमा योजना का लाभ दिया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़ा बीमा पैकेज

security cover :  बिहार पुलिस के सभी रैंक के कर्मियों के वेतन पैकेज का प्रबंध अब बैंक ऑफ बड़ौदा से कर दिया है। इसमें यह खास प्रावधान है कि ड्यूटी के दौरान अगर किसी दुर्घटना में जान चली जाए तो ऐसे पुलिसकर्मी के परिजनों को सीधे डेढ़ करोड़ रुपये का बीमा लाभ मिले। सभी पुलिसकर्मियों का सैलरी खाता भी इसी बैंक में है। जिससे पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

सरकारी मदद के अलावा अलग फंड से भी सहयोग

security cover : एडीजी मुख्‍यालय ने बताया कि सरकार की ओर से दी जाने वाली अनुग्रह राशि, नौकरी और अन्य सुविधाओं के अलावा पुलिस मुख्यालय ने अलग से कई फंड बनाए हैं। इनमें परोपकारी कोष, शिक्षा कोष, स्‍वास्‍थ्‍य कोष और पुलिस सहायता कल्‍याण कोष शामिल हैं। इसके अलावा अनुकंपा भी है। जिसमें अनुकंपा के आधार पर परिवार के सदस्‍य को भी नौकरी देने का प्रवाधान है।

किस फंड का क्‍या है लाभ
  • परोपकारी कोष : हाल में 53 पुलिसकर्मियों को 6.84 लाख रुपये की मदद दी जा रही है।
  • शिक्षा कोष : अब बच्चों की पढ़ाई में पीजी स्तर तक सहायता मिलेगी, पहले केवल ग्रेजुएट स्तर तक ही थी।
  • स्वास्थ्य कोष : गंभीर बीमारियों में आर्थिक मदद दी जाती है।
  • पुलिस सहायता कल्याण कोष : असमय मृत्यु होने पर सालाना 24 हजार रुपये की आर्थिक सहायता।
  • इस साल 83 परिवारों को 32 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *