'एन पी एन लाइव'

Nitish government : दिव्‍यांगजनों को ‘दबंग’ बनाएगी नीतीश सरकार, प्रतिभा विकास में होगी भागीदारी

SHARE:

Nitish government : will make the disabled 'Dabangg', will participate in talent development

पटना, 27 अगस्त। Nitish government : बिहार सरकार ने दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से दबंग और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। जो यह दिखाता है कि सरकार दिव्यांगजनों को सिर्फ लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि उद्यमी और योगदानकर्ता के रूप में देखती है। ये बिहार सरकार और नीतीश कुमार के विजन का ही नतीजा है कि राज्य कैबिनेट ने “मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना” को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य के दिव्यांग युवा और युवतियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक मजबूती देने की पहल की गई है।

अल्पसंख्यक योजना की तर्ज पर लागू होगी नई स्कीम

Nitish government : यह योजना राज्य में पहले से संचालित अल्पसंख्यक उद्यमी योजना की तर्ज पर शुरू की जा रही है। खास बात यह है कि इसे समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना (संबल) से जोड़ा गया है, ताकि दिव्यांगजनों को सिर्फ मदद ही नहीं बल्कि स्थायी रोजगार और व्यावसायिक अवसर भी मिल सकें।

10 करोड़ 25 लाख रुपये की स्वीकृति

Nitish government : राज्य कैबिनेट ने इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने के लिए 10 करोड़ 25 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। इस राशि से प्रयोग दिव्यांगजनों को उद्यमी बनाने में किया जाएगा, ताकि शारीरिक रूप से अक्षम लोग स्वरोजगार शुरू करें। इस राशि से उन्‍हें वित्तीय सहयोग और जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

दिव्यांगजनों के जीवन में आएगा बदलाव

Nitish government : बताते चलें कि बिहार सरकार और नीतीश कुमार दिव्‍यांगों की प्रतिभा को भी बिहार के विकास में शामिल करना चाहती है। इस योजना का लाभ उठाकर दिव्यांगजन अपने पैरों पर खड़े होकर समाज में आत्मनिर्भर और सशक्त नागरिक के रूप में पहचान बना सकेंगे। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और दिव्यांगजन सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकेंगे।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई