'एन पी एन लाइव'

Ahmedabad : अहमदाबाद में मोदी ने किया शानदार रोड शो, कहा— किसानों का अहित नहीं होने देंगे

SHARE:

Ahmedabad : Modi did a great roadshow in Ahmedabad, said- we will not let any harm happen to the farmers

अहमदाबाद, 25 अगस्त। Ahmedabad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरी सरकार के लिए लघु उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों के हित सर्वोपरि हैं। वह किसी भी हालत में इनका अहित नहीं होने देंगे।

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो किया और फिर विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अहमदाबाद की इस धरती से अपने लघु उद्यमियों से कहूंगा, दुकानदारों से कहूंगा, किसानों-पशुपालकों से कहूंगा और मैं हर किसी के लिए बार-बार वादा करता हूं कि मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है। मेरी सरकार लघु उद्यमियों का, किसानों का, पशुपालकों का कभी भी अहित नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि चरखाधारी मोहन, हमारे पूज्य बापू ने भारत की समृद्धि का रास्ता स्वदेशी में बताया था। यहां साबरमती आश्रम है। ये आश्रम इस बात का साक्षी है कि जिस पार्टी ने उनका नाम लेकर दशकों तक सत्ता का सुख भोगा, उसने बापू की आत्मा को कुचल दिया।

मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ahmedabad : प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से, जो दिन-रात गांधी के नाम पर अपनी गाड़ी चलाते हैं, उनके मुंह से न तो स्वच्छता शब्द सुना होगा और न स्वदेशी शब्द सुना होगा। 60-65 साल तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा, ताकि वे सरकार में बैठे-बैठे इम्पोर्ट में भी खेल कर सकें और घोटाले कर सकें, लेकिन आज भारत ने आत्मनिर्भरता को विकसित भारत का आधार बना दिया है।

दाहोद में लोकोमोटिव इंजन बनाए जा रहे

Ahmedabad : उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले मुझे दाहोद जाने का अवसर मिला, जहां उन्नत और शक्तिशाली इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन बनाए जा रहे हैं। आज गुजरात ने एक और महत्वपूर्ण छलांग लगाई है, क्योंकि यहां निर्मित मेट्रो कोच दूसरे देशों को निर्यात किए जा रहे हैं।

इसके अलावा यह राज्य कारों और मोटरसाइकिलों के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए जाना जाता है, जहां भारतीय और वैश्विक दोनों कंपनियां इस क्षेत्र में कारखाने स्थापित कर रही हैं। इससे पहले गुजरात हवाई जहाज के पुर्जों के निर्माण में भी उतर चुका था। अब वडोदरा में परिवहन विमानों का विकास भी शुरू हो गया है।

हर प्रकार की इंडस्ट्री का गुजरात में विकास

Ahmedabad : पीएम मोदी ने कहा कि आज हर प्रकार की इंडस्ट्री का विस्तार गुजरात की धरती पर हो रहा है। पूरा गुजरात ये देखकर गर्व करता है कि कैसे हमारा राज्य मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है। देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां फैक्ट्रियां लगा रही हैं। अब इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग का भी गुजरात बहुत बड़ा सेंटर बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई