'एन पी एन लाइव'

Raksha Bandhan : रक्षाबंधन के अवसर पर स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बांधी राखी, देखें शानदार तस्वीरें

SHARE:

Bihar Elections: IANS-Matriz Survey on PM Modi’s Popularity Impact

नई दिल्ली, 9 अगस्त। Raksha Bandhan : देश भर में शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित इस त्योहार पर दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर एक भावनात्मक आयोजन हुआ, जहां विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी।

Raksha Bandhan
Raksha Bandhan

प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर दिल्ली के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। इन छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी बड़ी ही आत्मीयता के साथ सभी छात्राओं का स्वागत किया और उनके साथ समय बिताया।

Raksha Bandhan

प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Raksha Bandhan : इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं।”

Raksha Bandhan
Raksha Bandhan
जवानों को भी बच्चियों ने राखी बांधी

Raksha Bandhan : इससे पहले, भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जवानों को भी बच्चियों ने राखी बांधी। दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, संस्कृति फाउंडेशन के स्वयंसेवकों और बच्चों ने बाइसन डिवीजन के सैनिकों को राखी बांधी और इस बात की पुष्टि की कि हमारे सैनिक कभी भी अपने परिवार से दूर नहीं होते। हम इस हार्दिक समर्पण, सम्मान और स्नेह के बंधन को बहुत महत्व देते हैं जो राष्ट्र निर्माण में सेवा और योगदान के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है।”

Raksha Bandhan

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, नन्ही बच्चियों ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को राखियां बांधी। सेना प्रमुख का हाथ, जो देश की रक्षा का प्रतीक है, इन पवित्र राखियों से सज गया। यह राखी इस बात का प्रतीक है कि भारतीय सेना देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है और नागरिकों को सेना पर पूरा भरोसा है।

Raksha Bandhan : रक्षाबंधन पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना का प्रतीक है। भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं।

Raksha Bandhan
Raksha Bandhan
ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई