'एन पी एन लाइव'

Punauradham: ‘थैंक्स गवर्नमेंट फॉर जानकी टेम्पल’ लिखकर मधुरेंद्र ने केंद्र व बिहार सरकार को दी अनोखी बधाई, देखें वीडियो

SHARE:

Punauradham

 

अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के पत्ता पर सीतामढ़ी जिला के पुनौरा धाम मंदिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भव्य जानकी मंदिर को उकेरा है। मधुरेंद्र ने पत्ता पर मंदिर के साथ जनक नंदनी माता सीता व प्रभु श्रीराम का दिव्य चित्रण के साथ एक तरफ गृह मंत्री अमित शाह तो दूसरे तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर उकेर कर लिखा है- “थैंक्स गवर्नमेंट फॉर जानकी टेंपल”

सीतामढ़ी। Punauradham : अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद अब मिथिला की धरती सीतामढ़ी के पुनौराधाम में करोड़ों की लागत से बन रहे माता जानकी के भव्य व दिव्य मंदिर को लेकर पूरे बिहार में खुशी का लहर है। इसको अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने एक बार फिर अपनी अद्भुत कलाकृति से खुशी जाहिर की है।

https://www.facebook.com/reel/728340753356026

भारत के गृह मंत्री अमित शाह एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में 8 अगस्त को सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम मंदिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एक फिर से देश के चर्चित इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने भव्य पुनौराधाम मंदिर में विराजमान राजा जनक नंदिनी सीता और राम का दिव्य चित्रण किया है और साथ में भारत के गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर उकेर लिखा है— “थैंक्स गवर्नमेंट, फॉर जानकी टेम्पल”।

Punauradham
Punauradham
तीन घंटे का कठिन परिश्रम

Punauradham : मधुरेंद्र ने अपनी 3 घंटे के कठिन परिश्रम के बाद 3 सेंटीमीटर आकर वाली दुनिया के सबसे छोटी पीपल के पत्तों पर जगत जननी सीता माता सीता की सबसे छोटी पत्ता तस्वीर बनाकर एक रिकॉर्ड तैयार किया है, जिसमें माता जानकी की भव्य प्रतिकृतियाँ शामिल हैं। पत्तियों से बनी जटिलता और बेमिसाल आकार ने सभी मिथिलावासियों व श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

इस भव्य मंदिर की यह तस्वीर समाज में लोगों को जानकी मंदिर के धार्मिक महत्व के बारे में जागरूक करने का तरीका है। मधुरेंद्र द्वारा पत्तों पर बनायीं गयी यह तस्वीर एक फिर सोशल मिडिया पर वायरल हो गई है।

Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई