'एन पी एन लाइव'

Breaking News: अंतर जिला ट्रांसफर पर राहत, शिक्षकों से लिए होंगे 3 विकल्प, इच्छित जिलों में होगा तबादला

SHARE:

Rajgir

पटना, 07 अगस्त। Breaking News: बिहार में शिक्षकों के हालिया स्थानांतरण को लेकर उठ रहे सवाल और चिंताओं के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्‍स’ के जरिए इस समस्‍या का समाधान कर दिया है।

सीएम नीतीश कुमार ने किया स्‍थानांतरण की समस्‍या का समाधान

Breaking News: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतरजिला स्थानांतरण से जुड़ी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करते हुए उनसे तीन जिलों का विकल्प मांगा है। इसके बाद उन्हीं में से किसी एक जिला में उनका पदस्थापन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन शिक्षकों की अंतरजिला ट्रांसफर को लेकर समस्या है, उसका समाधान किया जाएगा, ताकि बच्‍चों की पढ़ाई और शिक्षकों को किसी प्रकार की कोई समस्‍या न हो।

चिंता छोड़ें, बच्चों के भविष्य पर ध्यान दें : नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से एक भावनात्मक अपील भी की है। उन्होंने कहा, शिक्षकगण बच्चों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मेरा विनम्र आग्रह है कि वे इस मुद्दे को लेकर चिंतित न हों और पूरी निष्ठा से बिहार के बच्चों की शिक्षा के लिए काम करते रहें। माना जा रहा है, मुख्यमंत्री के इस फैसले से राज्यभर के हजारों शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, यह संदेश भी गया है कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

क्यों है यह फैसला अहम?
  • हालिया तबादलों को लेकर प्रदेश भर में शिक्षकों की ओर से आ रही प्रतिक्रियाएं
  • पारिवारिक व सामाजिक कारणों से कई शिक्षक अपने नियुक्ति स्थल को लेकर असहज थे
  • इससे शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी
  • जिलों के अंदर भी मिलेगा विकल्पों के करीब तबादला
  • मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि जिलों के अंदर पदस्थापन का काम जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति के माध्यम से किया जाएगा
  • इसका मकसद यह है कि शिक्षकों को यथासंभव उनके पसंदीदा प्रखंडों या उनके निकटस्थ स्थानों में ही नियुक्त किया जा सके।
ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई