'एन पी एन लाइव'

Nalanda : जाम को लगेगा ब्रेक, मुख्यमंत्री ने किया सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाईवे का शिलान्यास, नए आरओबी का उद्घाटन

SHARE:

Nalanda

पटना, 05 अगस्‍त। Nalanda : नालंदा जिले के राजगीर में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाईवे निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने राजगीर रोड पर नवनिर्मित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 862.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फोरलेन हाईवे, पटना से राजगीर की दूरी को लगभग 20 किलोमीटर तक घटा देगा। इससे न केवल आम लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, बल्कि राजगीर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर, हवाई अड्डा, नालंदा विश्वविद्यालय और प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

Nalanda : मुख्यमंत्री ने कहा कि नया हाईवे राजगीर को बिहटा, सरमेरा, बिहारशरीफ, गया और डुमरांव जैसे क्षेत्रों से सीधे जोड़ेगा, जिससे औद्योगिक विकास के नए द्वार खुलेंगे और पर्यटन को भी गति मिलेगी। यह मार्ग बौद्ध सर्किट का भी अहम हिस्सा होगा।

81 करोड़ की लागत से तैयार हुआ आरओबी

Nalanda : मुख्यमंत्री ने ग्राम हसनपुर में 81.37 करोड़ रुपये की लागत से बने नए ओवरब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन भी किया। यह पुल राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर है। पहले यहां रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार ट्रैफिक जाम लगता था, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब ओवरब्रिज बनने से जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

एशिया रग्बी चैंपियनशिप की तैयारियों का लिया जायजा

Nalanda : मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर में आयोजित होने वाली एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप की तैयारियों का भी जायजा लिया और वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन को बिहार के खेल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजगीर स्थित भूटानी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और राज्य की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में कई दिग्गज रहे शामिल

इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, स्थानीय विधायकगण, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, खेल विभाग के अधिकारी, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, एसपी भारत सोनी सहित कई वरीय अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई