'एन पी एन लाइव'

Health: शरीर को रखना है चुस्त—दुरुस्त तो थाली में एड करें दही, बच्चे भी कहेंगे अरे वाह!

SHARE:

Health
Health
Health

निवेदिता झा, नयी दिल्ली। Health : दही एक पौष्टिक और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। दही में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्वाद में भरपूर दही को अगर आप अपने थाली में एड करें तो यह हमारे शरीर को चुस्त दुरुस्त रखेगा।

दही में प्रोटीन होता है जो हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। दही में कैल्शियम होता है जो हमारे हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। विटामिन बी12 और अन्य विटामिन से भरपूर दही हमारे शरीर के नर्वस सिस्टम को सही रखने में सहायता करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

Health : दही में प्रोबायोटिक्स, जैसे कि लैक्टोबैसिलस और बिफीडोबैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन में सुधार करते हैं और आंतों को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। आंतों में स्वस्थ बैक्टीरिया की मौजूदगी से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र में स्वस्थ बैक्टीरिया का विकास करते हैं। जिससे शरीर का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

गर्मी में देता है राहत

Health : दही में मौजूद लैक्टिक एसिड अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है। दही में तासीर होती है जो हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही दही में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और गर्मी में राहत देता है।

त्वचा के लिए भी अच्छा है दही

Health : त्वचा और बालों के लिए भी दही बहुत अच्छा होता है। दही का उपयोग हम कई प्रकार से करते हैं।जैसे कि हम ताजा दही को ऐसे ही खा सकते हैं,दही का हम लस्सी बना कर भी सेवन कर सकते हैं, इसका रायता भी बना सकते हैं या फिर इसका कढ़ी भी बनाया जाता है।हर रूप में दही काफी स्वादिष्ट और हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।

Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई