'एन पी एन लाइव'

SIR: राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप पर भड़का चुनाव आयोग, कहा— गैर-जिम्मेदाराना

SHARE:

SIR

नई दिल्ली, 1 अगस्त। SIR : बिहार में मतदाता गहन पुनरीक्षण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग भड़क गया है। राहुल गांधी ने जैसे ही आरोप लगाया कि बिहार
चुनाव आयोग वोट चोरी कर रहा है उसके कुछ घंटों के बाद ही भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआइ) ने अपनी प्रतिक्रिया दी। निर्वाचन आयोग ने उन आरोपों को खारिज किया है, जिसमें कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि ईसीआइ, इलेक्शन में भाजपा के साथ मिलकर धांधली कर रहा है।

राहुल गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों को चुनाव आयोग ने निराधार बताया और कहा कि वह स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा, “हम ऐसे निराधार आरोपों को नजरअंदाज करते हैं और बार-बार की धमकियों के बावजूद सभी चुनाव अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे इन गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर गौर न करें और अपने कर्तव्यों पर ध्यान दें।”

देशभर के मतदान कर्मियों का समर्थन करते हुए आयोग ने उन्हें ‘गैर-जिम्मेदार और राजनीति से प्रेरित’ टिप्पणियों से विचलित न होने का आग्रह किया।

राहुल ने किया था पक्का सबूत का दावा

SIR : संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे चुनावी अनियमितताओं का ‘पक्का सबूत’ रखते हैं, जिन्हें उन्होंने ‘एटम बम’ तक बताया। उनका कहना था कि यह सबूत सामने आने पर चुनाव आयोग को छिपने के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। “मैंने कहा था कि वोट चोरी हो रही है और अब हमारे पास पक्का सबूत है कि चुनाव आयोग इसमें शामिल है,” राहुल गांधी ने कहा। ”

पहले भी लगा चुके हैं धांधली का आरोप

SIR : राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची संशोधन, 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। यह पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग कामकाज पर प्रश्न उठाया है। कांग्रेस नेता ने इस साल जून में लिखे गए एक लेख में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारी धांधली का आरोप लगाया था।

चुनाव आयोग ने लिखित जवाब मांगा था

SIR : बाद में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि संवैधानिक संस्था आधिकारिक जवाब देगी, अगर राहुल गांधी, विपक्ष के नेता के रूप में औपचारिक लिखित शिकायत देंगे। अपने लेख में, राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनावों में ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप लगाया और कहा कि भविष्य के चुनावों में, खासकर ‘जहां भाजपा हार रही हो, ऐसी ही हेरफेर हो सकती है।

महाराष्ट्र में मतदान के अंतिम घंटों में, उन्होंने पोलिंग स्टेशनों से सीसीटीवी फुटेज की मांग की, जिसमें उनका दावा था कि प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं।

कोई भी चिंता कानूनी तरीके से हल हो

SIR : चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा नियमों के अनुसार, संबंधित हाई कोर्ट चुनाव याचिका के मामले में पोलिंग स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सकता है, अगर जरूरत हो। आयोग ने कहा कि शिकायतों के समाधान के लिए संस्थागत और कानूनी तंत्र हैं और ऐसी किसी भी चिंता को कानूनी तरीके से हल किया जाना चाहिए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई