'एन पी एन लाइव'

Malegaon blast: गांधी परिवार को लगा करारा तमाचा, माफी मांगें सोनिया राहुल : किरीट सोमैया

SHARE:

Malegaon blast

संभाजीनगर/नई दिल्ली, 31 जुलाई। Malegaon blast: मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी सात आरोपितों को बरी कर दिया गया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि न्यायालय का फैसला कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए करारा तमाचा है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को देश भर के हिंदुओं से क्षमा मांगनी चाहिए।

कांग्रेस ने हिंदुओं को दरकिनार किया

छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, “कई बरसों तक मुस्लिम वोटबैंक को खुश करने के लिए हिंदुओं को दरकिनार किया गया। यह साबित हो चुका है कि हिंदू धर्म राष्ट्रवाद में विश्वास रखता है। भगवा आतंकवाद जैसी कोई चीज नहीं है

किरीट सोमैया ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, “यह पार्टी हमेशा मुस्लिम वोटबैंक के लिए काम करती रही है।” अदालत के निर्णय से कांग्रेस और गांधी परिवार को करारा तमाचा पड़ा है”

हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश

किरीट सोमैया का दावा था कि गांधी परिवार ने हिंदुओं को बदनाम करने और मुस्लिमों को प्रसन्न करने की कोशिश की है। कांग्रेस अपने मुस्लिम वोटबैंक के लिए पाकिस्तानी आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करती है। मालेगांव के जरिए ‘हिंदू आतंकवाद’ और ‘भगवा आतंकवाद’ को साबित करने का नाटक किया गया। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, यह बात अब साबित हो चुकी है।

हिंदू आतंकवाद जैसी कोई चीज नहीं

किरीट सोमैया ने कहा, “मुस्लिमों को खुश रखने के लिए हिंदुओं को दूर रखा जाता था, लेकिन सिद्ध हो गया है कि ‘हिंदू आतंकवाद’ जैसी कोई चीज नहीं है।” उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश और हिंदुओं से माफी मांगें।

वहीं, मालेगांव मामले में निर्णय के बाद शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कांग्रेस को हिंदुओं पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस की तरफ से यह साबित करने की कोशिश की गई कि भगवा आतंकवाद है, लेकिन अदालत के फैसले से उनके मुंह पर तमाचा पड़ा है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई