'एन पी एन लाइव'

Parliament Session : कांग्रेस को भारत की ताकत पर भरोसा नहीं, मोदी ने विपक्ष को जमकर लताड़ा

SHARE:

Parliament Session

नई दिल्ली, 29 जुलाई। Parliament Session : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान भारतीय सेना की खूब सराहना की। कहा कि आतं​कवादियों के आकाओं पर पता चल चुका है कि भारत के साथ कोई भी हिमाकत की तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत उन्हें घर में घुसकर मारेगा।

भारत ने यह निर्धारित किया

Parliament Session : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दुनिया ने देखा है कि हमारी कार्रवाई का दायरा कितना बढ़ा है। सिंदूर से सिंधू तक पाकिस्तान पर कार्रवाई की है। “ऑपरेशन सिंदूर” ने निर्धारित किया कि भारत पर आतंकी हमला हुआ तो पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी होगी। वे इस तरह नहीं जा सकते हैं। “ऑपरेशन सिंदूर” से स्पष्ट है कि भारत ने तीन सूत्र चुने हैं। पहला: अगर भारत पर आतंकी हमला हुआ तो हम अपने तरीके, अपनी शर्तों और अपने समय पर ​कड़ जवाब देंगे। दूसरा— न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं चलेगा। तीसरी बात यह है कि हम आतंकवादी सरपरस्त सरकार और आतंकवादी आकाओं को अलग—अलग नहीं देखेंगे। ”

पूरी दुनिया ने भारत का समर्थन किया

Parliament Session : PM मोदी ने विदेश नीति पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। उनका कहना था, “यहां विदेश नीति को लेकर काफी बातें की गई और दुनिया के समर्थन को लेकर भी बातें की गई। आज सदन में मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि दुनिया के किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई से नहीं रोका है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान संयुक्त राष्ट्र के 193 देशों में से सिर्फ तीन ने पाकिस्तान के बयान का समर्थन किया था। भारत को विश्व भर से समर्थन मिला है, चाहे वह ब्रिक्स हो, क्वाड हो या फ्रांस, रूस या जर्मनी हो। ”

कांग्रेस का छिछोरापन

Parliament Session : मोदी ने कहा कि “हमें दुनिया के देशों का समर्थन मिला, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि मेरे देश के वीरों के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला।” 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद तीन या चार दिन में ही ये उछल रहे थे और दावा कर रहे थे कि कहां गई 56 इंच की छाती। कहाँ गायब हो गया मोदी, मोदी फेल हो गया। ये लोग मज़ा ले रहे थे और सोच रहे थे कि बाजी मार ली। पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या में भी वह अपनी राजनीति खोजते थे। अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए मुझपर निशाना साध रहे थे, लेकिन देश की सुरक्षा बलों का मनोबल उनकी यह छिछोरापन और बयानबाजी से गिर रहा था।

कांग्रेस को भारत की शक्ति पर भरोसा नहीं

Parliament Session : कांग्रेस को भारत की शक्ति और सेनाओं पर भरोसा नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में वह लगातार प्रश्न उठाते रहे। ऐसा करके लोग वे मीडिया में सुर्खियों में आ सकते हैं, लेकिन देशवासियों के दिलों में जगह नहीं बना सकते।”

विपक्ष पर झूठ को बढ़ाने का आरोप

Parliament Session : प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर झूठ को बढ़ाने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा, “10 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत हो रहे एक्शन को रोकने की घोषणा की। इसको लेकर कई बातें कही गई। ये वही प्रोपेगेंडा है, जो सीमा पार से फैलाया गया है। कुछ लोग सेना द्वारा दिए गए तथ्यों की जगह पाकिस्तान के झूठ और प्रचार को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं, जबकि भारत का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है।”

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई