'एन पी एन लाइव'

Parliament session: हमने कहा था— मिट्टी में मिला दूंगा, आतंकी ठिकानों को धुआं धुआं किया : मोदी

SHARE:

Parliament session

नई दिल्ली, 29 जुलाई। Parliament session : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपरेशन सिंदूर को लेकर पूरी दुनिया को संदेश दिया कि आज भारत आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने की ताकत रखता है। हमने आतंकियों और उनके अड्डों को मिट्टी में मिला दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र के तहत लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे। मोदी ने कहा कि संसद का यह सत्र, भारत के गौरव गान का सत्र है। जब मैं विजय उत्सव की बात कर रहा हूं तो मैं कहना चाहता हूं कि आतंकी हेडक्वार्टर को मिट्टी में मिलाने का, भारतीय सेना की शौर्य और विजय का, भारत के 140 करोड़ लोगों की जीत का विजय उत्सव है। मैं इसी विजय उत्सव भाव से भारत का पक्ष रखने के लिए खड़ा हुआ हूं। जिन्हें भारत का पक्ष नहीं दिखता है, उन्हें मैं आईना दिखाने के लिए खड़ा हूं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जिस तरह से लोगों ने मेरा साथ दिया, आशीर्वाद दिया, मुझ पर देशवासियों का कर्ज है। मैं देशवासियों का अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जिस प्रकार की क्रूर घटना घटी, जिस प्रकार से आतंकियों ने निर्दोष लोगों को उनका धर्म पूछ-पूछकर गोलियां मारी, यह क्रूरता की पराकाष्ठा थी। भारत में दंगे फैलाने की साजिश थी। मैं देशवासियों को धन्यवाद करता हूं कि देश ने एकता के साथ उस साजिश को नाकाम कर दिया।

सेना को खुली छूट दी गई

PM मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल के बाद मैंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि हम आतंकवाद को मिट्टी में मिला देंगे। मैंने कहा था कि उनके आकाओं को भी बहुत बड़ी सजा मिलेगी। मैं 22 अप्रैल को विदेश गया था और तुरंत लौट आया। लौटने के तुरंत बाद मैंने एक बैठक बुलाई, जिसमें कहा गया कि आतंकवाद पर राष्ट्रीय स्तर पर करारा जवाब देना चाहिए। हमें सेना की साहस और क्षमता पर पूरा भरोसा है। सेना को कार्रवाई करने का पूरा अधिकार था। यह भी कहा गया कि सेना निर्धारित करे कि जवाब कब, कहां और कैसे देना है। हमें गर्व है कि आतंकवादियों को वह सजा मिली, सजा ऐसी है कि आतंकी के आकाओं की नींद उड़ी हुई है।

मोदी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तानी सेना को लगता था कि भारत कुछ करेगा। न्यूक्लियर धमकी भी आने लगी। भारत ने 6 मई की रात और 7 मई की सुबह निर्धारित तरीके से कार्रवाई की। 22 अप्रैल को हमारी सेना ने 22 मिनट में निर्धारित समय में बदला लिया।

आतंकी अड्डों को धुआ धुआं किया

Parliament session : प्रधानमंत्री ने कहा कि हम कभी नहीं घुस पाए थे, वहां तक हम पहुंचे। पाकिस्तान के कोने कोने में आतंकवादी अड्डों को धुआं धुआं कर दिया। हमारे सैनिकों ने आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर डाला। पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकी गलत साबित हुई। भारत ने पाकिस्तान को बताया कि वह अब न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं सहेगा और न ही न्यूक्लियर ब्लैमेलिंग से डरेगा। भारत ने पाकिस्तान के सीने और उसके एयरबेस को गंभीर नुकसान पहुंचाया। आज भी उनके बहुत से एयरबेस आईसीयू में हैं।

आपरेशन सिंदूर सफल

Parliament session : मोदी ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” सफल रहा है। पिछले दस साल में हमने तैयारी नहीं की होती तो इस तकनीकी युद्ध में हमारा बहुत बड़ा नुकसान होता। “आत्मनिर्भर भारत” की शक्ति को पूरी दुनिया ने देखा। ‘मेड इन इंडिया’ मिसाइलों ने पाकिस्तान के हथियारों की पोल खोल दी। आतंकवादी घटनाएं पहले भी होती थीं, लेकिन तब आतंकवादी मास्टरमाइंड निश्चिन्त थे कि कुछ नहीं होगा। आज हालात बदल चुके हैं। अब वे जानते हैं कि अब भारत आएगा और मारकर जाएगा। यह न्यू नॉर्मल भारत ने बनाया है। हमने पाकिस्तान पर कार्रवाई की है, सिंदूर से लेकर सिंधु तक।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई