नई दिल्ली, 29 जुलाई। Parliament : भारतीय सेना ने पहलगाम हमले में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में इसकी घोषणा की। बताया कि आतंकियों को किस तरह ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत मुठभेड़ में मारा गया। सदन में शाह ने कहा कि तीन आतंकवादियों (सुलेमान उर्फ फैजल, अफगान और जिबरान) को सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत मार गिराया गया।
लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सुलेमान लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था, जो गगनगीर आतंकी हमले में शामिल था। एजेंसियों के पास इसका सबूत है। आतंकवादी अफगान और जिबरान थे, दोनों लश्कर की ‘ए’ श्रेणी के थे। अमित शाह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बैसरन घाटी हमले में तीनों आतंकवादी शामिल थे।
सुरक्षा बैठक हुई
Parliament : 23 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद एक सुरक्षा बैठक हुई, अमित शाह ने कहा। पहले निर्णय लिया गया कि आतंकवादी देश छोड़कर पाकिस्तान नहीं जाने चाहिए। इसके लिए पूरी सख्ती की और आतंकियों को भागने नहीं दिया।
आतंकियों की मिली थी सूचना
गृहमंत्री ने बताया कि 22 मई को आइबी को सूचना मिली थी कि डाचीगाम क्षेत्र में आतंकवादी मौजूद हैं। सेना और आइबी ने सिग्नल कैप्चर करके 22 आतंकवादियों का पता लगाया। 22 जुलाई को सेंसर ने आतंकियों की उपस्थिति की पुष्टि की। सेना के चार पैरा, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के सैनिकों ने मिलकर आतंकियों को घेर लिया। सोमवार को पहलगाम हमले के तीनों आतंकवादी मारे गए।
Parliament : लोकसभा में अमित शाह ने बताया कि पहलगाम हमले में मिले कारतूस के खोखे और आतंकवादियों की राइफल के खोखे का मिलान हुआ है। आतंकवादियों से दो एके-47 राइफल और एक एम-9 अमेरिकन राइफल बरामद की गईं। गृहमंत्री ने लोकसभा को बताया कि चंडीगढ़ एफएसएल रिपोर्ट में गोलियों का मिलान हुआ है। 6 वैज्ञानिकों ने क्रॉस जांच की है। वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि पहलगाम में चलाई गई गोलियां यही थीं।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







