देवघर, 29 जुलाई। Deoghar : झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया जंगल में मंगलवार सुबह कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 21 लोगों को चोट लगी है। इनमें से चार की हालत गंभीर है। ट्रैफिक डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जिला प्रशासन को सूचित किया गया है और घायलों को देवघर सदर अस्पताल और आसपास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।
35 श्रद्धालु सवार थे
Deoghar : बस में लगभग 35 श्रद्धालु सवार थे, जो श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करने आ रहे थे। उस समय उनकी बस जमुनिया के पास सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से सीधे टकरा गई। कुछ श्रद्धालुओं को पूरी तरह सुरक्षित बताया जाता है, जबकि कई को हल्की चोटें भी आई हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे इलाके में इस दुःखद हादसे से शोक है। घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं।
जिला प्रशासन को सूचित किया गया है और घायलों को देवघर सदर अस्पताल और आसपास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर शोर मच गया। बस के अंदर कई श्रद्धालु फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को बहुत मेहनत करनी पड़ी। स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम ने सूचना मिलते ही स्थान पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







