'एन पी एन लाइव'

TamilNadu : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर टीवीके की तैयारी, कार्यकर्ताओं के लिए जारी किए दिशानिर्देश

SHARE:

TamilNadu

चेन्नई, 27 जुलाई। TamilNadu : तमिल सुपरस्टार विजय की पार्टी टीवीके (तमिझगा वेत्री कड़गम) ने अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कुछ खास निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश 2026 में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए दिए गए हैं।

ये निर्देश रविवार को टीवीके के महासचिव एन. आनंद ने जारी किए। पार्टी के अंदर एक विस्तृत संदेश भेजा गया, जिसमें आनंद ने कहा कि चुनाव प्रचार का दौर शुरू हो चुका है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि यह समय बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे ऐसा कोई काम न करें जिससे पार्टी की छवि, विचारधारा या उद्देश्य पर कोई आंच आए।

अनधिकृत सामग्री का इस्तेमाल नहीं करें

TamilNadu : आनंद ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि कोई भी शब्द, फोटो, स्टीकर, या दूसरी प्रचार सामग्री जो पार्टी ने आधिकारिक रूप से मंजूर नहीं की है, उसे बिलकुल भी इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि ऐसा अनधिकृत सामान किसी भी हालत में इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, चाहे वो पार्टी की बैठक हो, चुनाव प्रचार हो या कोई भी प्रचार कार्यक्रम।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव प्रचार में कोई भी अनधिकृत बैनर, लोगो या नारा इस्तेमाल नहीं किया जाए। सिर्फ वही सामग्री इस्तेमाल की जाए जो पार्टी ने मंजूर की है।

तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

TamilNadu : चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, ”अगर कोई कार्यकर्ता इन निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशानात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

पटाखे फोड़ने से परहेज करें

महासचिव ने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इनडोर बैठकों, सार्वजनिक समारोहों या पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पटाखे फोड़ने या उत्सव के आयोजन करने से परहेज करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि शिष्टाचार और जन सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसी गतिविधियों से पूरी तरह बचना चाहिए।

जनता के सौहार्द बनाना जरूरी

आनंद ने कहा कि आम जनता के साथ सौहार्द बनाए रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों से अच्छे से पेश आना चाहिए। कोई ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए जिससे जनता को परेशानी हो या उनका भरोसा टूटे। शांति, सम्मान और सहयोग से ही जनता का समर्थन मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई