निवेदिता झा, नयी दिल्ली। turmeric milk : हर किसी के रसोई में पाई जाने वाली साधारण सी हल्दी के हैं कई सारे फायदे। हल्दी एक प्राकृतिक और आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो हमारे स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें एक करक्यूमिन नामक यौगिक होता है जो अधिकांश फायदों के लिए जिम्मेदार है।
यह सूजन कम करने में काफी मददगार साबित होता है। जैसे कि यह गठिया, जोड़ों का दर्द या किसी को भी अगर कहीं चोट लग जाए या कट जाए तो उस पर हल्दी काफी मददगार साबित होता है।
हल्दी हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में और पेट से संबंधी पाचन से संबंधी जैसे एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याओं में राहत प्रदान करती है।

कैंसर के खतरे को कम करता है
turmeric milk : हल्दी कैंसर के खतरे को कम करने में हमारी मदद करता है यह कैंसर के कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता में मदद करता है।
कील मुंहासे में फायदेमंद
turmeric milk : हल्दी के अर्क का उपयोग त्वचा की समस्या जैसे कील मुंहासे, एक्जिमा आदि समस्याओं में हमें राहत प्रदान करता है। साथ हीं यह हमारी त्वचा को चमकदार भी बनाता है। हल्दी के अर्क का उपयोग तनाव, चिंता को कम करने के साथ हमारी नींद की गुणवता को भी सुधार करने में मदद करता है, जैसे कि अगर किसी को नींद जल्दी नहीं आ रही है तो हम उसे सोने से थोड़ी देर पहले अगर हल्दी वाली दूध दें तो उसे नींद अच्छी आएगी। सुबह उठने पर फ्रेश महसूस करें।
हल्दी का उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। यह हमारे स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।
Author: Nivedita Jha
Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.







