'एन पी एन लाइव'

Motihari : मोतिहारी में नीतीश की तारीफ तो राजद— कांग्रेस पर मोदी ने किया जमकर हमला, देखें शानदार तस्वीरें

SHARE:

Motihari

मोतिहारी, 18 जुलाई। Motihari : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी में विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा और राजद-कांग्रेस पर आरोप लगाए। वहीं, सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।

पिछड़े हमारी सरकार की प्राथमिकता

Motihari : मोतिहारी के गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले किसी भी चीज को पिछड़ा कहकर छोड़ दिया गया था, लेकिन पिछड़े हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने पिछड़े जिले की जगह आकांक्षी जिला बनाकर विकास किया, तो सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव कहकर छोड़ दिया गया था। हमने इनके विकास को प्राथमिकता दी। अब वो आखिरी नहीं, देश का पहला गांव कहलाते हैं।

motihari
पूर्वी चंपारण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ, शुक्रवार, 18 जुलाई, 2025 को मोतिहारी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन में शामिल हुए। (फोटो: पीएमओ)
मखाना की कीमत बढ़ने से किसानों को फायदा

Motihari : उन्होंने कहा कि दशकों तक ओबीसी आयोग संवैधानिक दर्जे की मांग कर रहा था, हमारी सरकार ने ही यह काम भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के पास न सामर्थ्य की कमी है और न ही संसाधन की। एनडीए सरकार आने के बाद ही मखाना की कीमत बढ़ी है, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। इसके अलावा लीची, जर्दालु आम, मगही पान और कतरनी चावल जैसे कई उत्पाद हैं, जिन्हें दुनिया भर के मार्केट से जोड़ा जाएगा।

motihari
पूर्वी चंपारण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ, शुक्रवार, 18 जुलाई, 2025 को मोतिहारी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन में शामिल हुए।
हमारी नीतियों में नजर आता है काम

Motihari : उन्होंने कहा कि न हम नारों तक अटकते हैं, न वादों तक सिमटते हैं, हम काम करके दिखाते हैं। जब हम कहते हैं कि पिछड़ों और अतिपिछड़ों के लिए काम कर रहे हैं तो ये हमारी नीतियों में नजर आता है। उन्होंने बिहार में नक्सलवाद समाप्त करने की चर्चा करते हुए कहा कि यह नया भारत दुश्मनों को सजा देने के लिए जमीन आसमान एक कर देता है। बिहार की धरती से ही मैंने ऑपरेशन सिंदूर का संकल्प लिया था और आज इसकी सफलता को पूरी दुनिया देख रही है।

motihari

बिहार आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा

Motihari : पीएम मोदी ने कहा कि बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा। हमारा संकल्प है समृद्ध बिहार, हर युवा को रोजगार। बिहार के नौजवानों को बिहार में ही रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके मिलें। इसके लिए केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर सीएम नीतीश कुमार का साथ दे रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही हमने एक बड़ी योजना शुरू की है। प्राइवेट नौकरी में जिसे पहली बार मौका मिलेगा, उसे 15 हजार रुपये केंद्र सरकार देगी। ये योजना अगस्त से ही लागू होने जा रही है। इसका बड़ा फायदा बिहार के नौजवानों को भी होगा।

कई सरकारी योजनाओं की चर्चा

Motihari : मोदी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने इस क्रम में राजद और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज गरीबों को नए पक्के मकान दिए जा रहे हैं, लेकिन पहले लोग घर के रंगरोगन कराने में डरते थे। उन्होंने कहा कि यहां के लोग असंभव को भी संभव कर दिखाते हैं। आप लोगों ने इस धरती को राजद और कांग्रेस की बेड़ियों से मुक्त किया, असंभव को संभव किया।

motihari
पूर्वी चंपारण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 18 जुलाई, 2025 को मोतिहारी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन में शामिल हुए।
ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई