'एन पी एन लाइव'

Patna : नीतीश राज में अपराधी बेखौफ, पटना में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या

SHARE:

Patna

पटना, 13 जुलाई। Patna : ऐसा लगता है कि बिहार में अपराधियों का राज हो गया है। कभी ‘सुशासन बाबू’ नाम से प्रसिद्ध नीतीश कुमार प्रदेश की कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे हैं, तभी तो अपराधियों में भय खत्म हो गया है।
बिहार में विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है। इसी बीच पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक वकील जितेंद्र कुमार रविवार को घर से निकले थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सिविल कोर्ट में करते थे वकालत

Patna :जितेन्द्र कुमार सिविल कोर्ट में वकालत करते थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा एफएसएल टीम के सहयोग से घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्यों का संकलन किया गया है।

इधर, पटना पूर्वी के नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिया।

चाय पीने निकले थे अधिवक्ता

Patna : उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुल्तानगंज इलाके में घटना हुई है। जितेंद्र नाम के व्यक्ति को गोली मारी गई है। तत्काल उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि रोज की तरह वे आज भी घर से चाय पीने निकले थे। इसी दौरान उन्हें किसी ने गोली मार दी। अपराधियों की संख्या कितनी थी, इसका पता नहीं चल सका है।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे

Patna : उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई