'एन पी एन लाइव'

Patna : पटना की सड़कों पर उतरे राहुल गांधी, कहा- महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी चोरी की हो रही कोशिश, देखें शानदार तस्वीरें

SHARE:

Patna

पटना। Patna : बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के प्रमुख नेता सड़कों पर उतरे। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पटना पहुंचे और महागठबंधन की ओर से आयोजित विरोध मार्च में शामिल हुए।

इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मतदाता पुनरीक्षण को लेकर विरोध जताया। ‎‎पटना के इनकम टैक्स चौराहे से राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य एक गाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन करते चुनाव आयोग के ऑफिस के लिए निकले। ‎पुलिस ने सभी नेताओं को सचिवालय थाने के बाद बैरिकेडिंग कर रोका। उन्हें यहां से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।

Patna
Patna: Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi, Bihar Congress President Rajesh Ram, Leader of Opposition in the Bihar Assembly and RJD leader Tejashwi Yadav, Communist Party of India (Marxist-Leninist) General Secretary Dipankar Bhattacharya, CPI General Secretary D. Raja, and other INDIA alliance leaders participate in a protest during the Bihar Bandh called against the Special Intensive Revision (SiR) of voter rolls, in Patna, Wednesday, July 09, 2025. (Photo: IANS)
गरीबों का वोट छीनने का तरीका

Patna : यहीं से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया। ‎ राहुल गांधी ने कहा, “मैं बिहार और हिंदुस्तान की जनता से स्पष्ट कह रहा हूं कि महाराष्ट्र का चुनाव चोरी से जीता गया था और वैसे ही बिहार में चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पता है कि हमने महाराष्ट्र मॉडल समझ लिया है, इसलिए वे बिहार मॉडल लाए हैं। ये गरीबों का वोट छीनने का तरीका है।” ‎ ‎

Patna
Patna: Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi and Leader of Opposition in the Bihar Assembly and RJD leader Tejashwi Yadav during a protest during the Bihar Bandh called against the Special Intensive Revision (SiR) of voter rolls in Patna, Wednesday, July 09, 2025. (Photo: IANS)

उन्होंने आगे कहा, “उन्हें मालूम नहीं है कि यह बिहार है और बिहार की जनता यह होने नहीं देगी। हमारे लोग चुनाव आयोग से जाकर मिले थे। उन्होंने आकर बताया कि चुनाव आयोग भाजपा और आरएसएस नेताओं की तरह बात कर रहे हैं। वे भूल गए कि वे भाजपा के नेता नहीं हैं।” ‎ ‎

Patna
Patna: Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi, Bihar Congress President Rajesh Ram, Leader of Opposition in the Bihar Assembly and RJD leader Tejashwi Yadav, Communist Party of India (Marxist-Leninist) General Secretary Dipankar Bhattacharya, CPI General Secretary D. Raja, and other INDIA alliance leaders participate in a protest during the Bihar Bandh called against the Special Intensive Revision (SiR) of voter rolls, in Patna, Wednesday, July 09, 2025. (Photo: IANS)
उनका काम संविधान की रक्षा करना

Patna : उन्होंने कहा कि आपका काम संविधान की रक्षा करने का है। यह सही काम वे नहीं कर रहे हैं। यह वर्तमान की बात नहीं है, बिहार के लोगों के भविष्य की चोरी हो रही है। यहां के लोगों का हक और अधिकार की चोरी हो रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आप इसकी चोरी मत होने दीजिए, महागठबंधन आपके साथ खड़ा है। ‎उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं कहता हूं, आपको जो करना है करिए, लेकिन बाद में कानून आप पर हावी होगा।

Patna
Patna: Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi, Bihar Congress President Rajesh Ram, Leader of Opposition in the Bihar Assembly and RJD leader Tejashwi Yadav, Communist Party of India (Marxist-Leninist) General Secretary Dipankar Bhattacharya, CPI General Secretary D. Raja, and other INDIA alliance leaders participate in a protest during the Bihar Bandh called against the Special Intensive Revision (SiR) of voter rolls, in Patna, Wednesday, July 09, 2025. (Photo: IANS)
ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई