'एन पी एन लाइव'

Bihar: मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर जूनियर इंजीनियर की चाकू गोदकर हत्या ‎

SHARE:

Bihar

मुजफ्फरपुर। Bihar :  बिहार में लगातार कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच, मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को तड़के एक जूनियर इंजीनियर की हत्या कर दी गई। चोरी करने के लिए घर में घुसे चोरों ने विरोध करने पर जूनियर इंजीनियर मोहम्मद मुमताज को चाकू से गोदकर मार डाला। ‎

‎बताया जा रहा है कि मृतक वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड में कार्यरत थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रामराजी रोड मुहल्ले में मोहम्मद मुमताज अपने घर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ थे। सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच चोर खिड़की के रास्ते घर में घुसे और चोरी करने की कोशिश की। मोहम्मद मुमताज अलग कमरे में सोए थे जबकि उनकी पत्नी और बच्चे अलग कमरे में सो रहे थे।

मकान मालिक की नींद खुल गई

‎Bihar : इस बीच मुमताज की नींद खुल गई और उन्होंने लूटपाट का विरोध किया। विरोध पर चोरों ने चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। बदमाशों ने घर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी तोड़ दिया है।

चाकू बरामद

Bihar : मौके पर पहुंचे सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। एफएसएल और टेक्निकल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। ‎‎उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी घटनास्थल से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला चोरी का ही प्रतीत हो रहा है, लेकिन पूरे मामले की जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। ‎

‎उन्होंने बताया कि संदिग्ध लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई