'एन पी एन लाइव'

Happy Birthday Mahi: वो भारतीय कप्तान, जिसने पाकिस्तानी राष्ट्रपति तक की नहीं सुनी

SHARE:

Happy Birthday Mahi

नई दिल्ली। Happy Birthday Mahi : भले ही महेंद्र सिंह धोनी को ‘कैप्टन कूल’ कहा जाता है, लेकिन मैदान पर इस कप्तान के दिमाग में हमेशा कुछ ना कुछ चलता ही रहता है। यह धोनी की चतुरता का ही कमाल रहा कि हार के करीब पहुंचकर भी भारत ने कई मैच अपने नाम किए।

महेंद्र सिंह धोनी भारत को दो विश्व कप खिताब जिताने वाले इकलौते क्रिकेट कप्तान हैं। इसके अलावा, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांच आइपीएल खिताब जिताए हैं।

वह महेंद्र सिंह धोनी ही थे, जिनकी कप्तानी में भारत ने लगातार 18 महीनों तक टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाए रखा। उन्होंने किसी भी अन्य कप्तान से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अपने देश की कमान संभाली है।

178 मैच जीते

Happy Birthday Mahi : महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 से 2018 तक तीनों फॉर्मेट में भारत की ओर से 332 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें 178 मैच जीते। साल 2019 के अंत में उन्हें आईसीसी की ‘वनडे और टी20 टीम ऑफ द डिकेड’ में शामिल किया गया। वह साल 2024 में ‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम’ में शामिल हुए।

महेंद्र सिंह धोनी के खेल और उनके स्टाइल के कायल पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी थे। साल 2006 में जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया तो उस समय धोनी लंबे बाल रखा करते थे। मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान परवेज मुशर्रफ ने धोनी से अपने बाल न कटवाने की गुजारिश की थी।

परवेज मुशर्रफ ने धोनी से कहा था, “मैंने एक प्लेकार्ड देखा, जिस पर लिखा था- ‘धोनी बाल कटवा लो’। मेरी राय है कि यह बाल अच्छे लगते हैं, इसे मत कटवाना।”

कटवा लिए बाल

Happy Birthday Mahi : हालांकि, धोनी ने परवेज मुशर्रफ की इस बात को नहीं माना और साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बाल कटवा लिए। इसके बाद उन्होंने फिर कभी दोबारा इतने लंबे बाल नहीं रखे।

‘मिडास टच’ वाला कप्तान

Happy Birthday Mahi : धोनी को ‘मिडास टच’ वाला कप्तान भी कहा जाता है। चाहे टी20 विश्व कप-2007 के फाइनल के अंतिम ओवर में जोगिंदर शर्मा को गेंद थमाने की बात हो या फिर 2011 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह को खुद से ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजना- धोनी को कई मौकों पर किस्मत का साथ मिला है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 98 टी20 मैच भी खेले

Happy Birthday Mahi : दिसंबर 2004 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले धोनी, भारत की ओर से 90 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने छह शतक और 33 अर्धशतक के साथ 4,876 रन बनाए। वहीं, 350 वनडे मुकाबलों में धोनी के नाम 10,773 रन दर्ज हैं। फैंस श्रीलंका के खिलाफ उनकी नाबाद 183 रन की पारी शायद ही भूल सकें। माही ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 98 टी20 मैच भी खेले, जिसमें 1,617 रन जड़े।

साल 2008 और 2009 में ‘आइसीसी मेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ रह चुके धोनी ‘मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किए जा चुके हैं। इसके अलावा उन्हें ‘पद्म श्री’ और ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार से भी नवाजा गया है। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई