'एन पी एन लाइव'

Khemka murder case: बिहार के डीजीपी विनय कुमार बोले, दोषियों की गिरफ्तारी जल्द

SHARE:

Khemka murder case

पटना। Khemka murder case : बिहार की राजधानी पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या पर राज्य के डीजीपी विनय कुमार का बयान आया है। उन्होंने इस घटना को दुखद बताया और कहा कि इस मामले में एसआइटी का गठन किया गया है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Khemka murder case : उन्होंने शनिवार को बातचीत में कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। मामले की जांच के लिए एसटीएफ की पूरी टीम को लगाया गया है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। इससे पहले 2018 में हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र में उनके बेटे की भी हत्या कर दी गई थी और उस मामले का भी सफलतापूर्वक खुलासा किया गया था। एक साल के अंदर चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। मौजूदा मामले में भी हत्या के पीछे संभावित मकसद को जानने की कोशिश की जा रही है।”

सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है

उन्होंने कहा, “अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही अपराधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उम्मीद है कि इस मामले का खुलासा भी जल्द किया जाएगा।”

दो सुरक्षा​कर्मियों की तैनाती की गई है

Khemka murder case : बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने गोपाल खेमका के परिवार को मुहैया कराई गई सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “खेमका के बेटे की सुरक्षा में दो कर्मियों की तैनाती की गई है। गोपाल खेमका को भी पिछले कई साल से सुरक्षा दी जा रही थी, जो भुगतान के आधार पर थी। पिछले साल उन्होंने सुरक्षा वापस कर दी थी। दो सुरक्षाकर्मी परिवार को दिए गए हैं।”

हत्या के कारण स्पष्ट नहीं

उन्होंने बताया कि हत्या के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हैं और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। साथ ही परिवार के सदस्यों से भी पूछा जा रहा है कि क्या उन्हें कोई धमकी मिली थी या नहीं। हालांकि, पुलिस के पास ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई थी, जिस वजह से उन्होंने पुलिस से दोबारा सुरक्षा भी नहीं मांगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई