पटना। Industrialist murder case : बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात मशहूर व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर व्यापारी वर्ग शोकग्रस्त है। दुख के साथ गुस्सा भी है। कुछ व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए।
व्यापारी मनोज कुमार नीतीश कुमार पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी होगी ताकि अपराधियों के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर एक डर पैदा हो और इस तरह का अपराध करने से डरें।
उन्होंने पुलिस पर भी सवाल उठाए। कहा कि पुलिस प्रशासन कुछ नहीं करती है। वो बस निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करके उन्हें परेशान करती है। इस तरह के गंभीर मामलों में पुलिस का रवैया वाकई चिंता का विषय है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो हमारा यहां पर रहना दूभर हो जाएगा।
व्यापारियों का जीना दूभर
Industrialist murder case : मनोज बताते हैं कि हम लोग भी व्यापारी हैं। गोपाल खेमका बहुत अच्छे व्यक्ति थे। उनकी हत्या कर दी गई। मौजूदा स्थिति ऐसी हो चुकी है कि हम लोगों का जीना दूभर हो चुका है।
बिहार में हमेशा व्यापारी पिसता रहा
Industrialist murder case : व्यापारी राजेश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिहार में हमेशा से ही व्यापारी वर्ग पिसता रहा है। जहां कहीं भी किसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, तो उसके लिए व्यापारी वर्ग से पैसा वसूला जाता है। लेकिन, अफसोस है कि जब उन्हें जरूरत होती है तो सब देखते रह जाते हैं।
बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए जाने माने उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या कर दी। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में रामगुलाम चौक के पास खेमका की हत्या के बाद शहर में हड़कंप मच गया। फिलहाल इस हत्या की जांच के लिए एसआइटी का गठन कर दिया गया है।
जदयू प्रवक्ता ने यह कहा
Industrialist murder case : जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि गोपाल खेमका पटना के जाने-माने उद्योगपति थे, जिनकी अपराधियों ने हत्या कर दी। बिहार पुलिस के डीजी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पटना सेंट्रल एसपी की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम बनाई गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़कर सजा दी जाएगी। यह भी जानना जरूरी है कि इस हत्या के पीछे का कारण क्या है।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







