'एन पी एन लाइव'

Industrialist murder: खेमका की हत्या के बाद कांग्रेस ने कहा— बिहार में गुंडाराज का महातांडव

SHARE:

पटना। Industrialist murder : बिहार की राजधानी पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए एक विशेष जांच टीम (एसआइटी) बनाई गई है, जो जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है। इस घटना से व्यवसायी समुदाय में गुस्सा है, कई लोग गोपाल खेमका के घर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही, इस घटना पर राजनीतिक चर्चा भी शुरू हो गई है।

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि गोपाल खेमका पटना के जाने-माने उद्योगपति थे, जिनकी अपराधियों ने हत्या कर दी। बिहार पुलिस के डीजी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पटना सेंट्रल एसपी की अगुआई में एक विशेष जांच टीम बनाई गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़कर सजा दी जाएगी। यह भी जानना जरूरी है कि इस हत्या के पीछे का कारण क्या है।

सरकार गंभीरता से ले रही मामले को

Industrialist murder : उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। विपक्ष कुछ भी कह सकता है, लेकिन अगर घटना हुई है तो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा। 2018 में भी उनके बेटे गुंजन खेमका की हत्या हुई थी और उस मामले में भी अपराधियों को कानून के दायरे में लाया गया था।

कांग्रेस ने उठाया यह सवाल

Industrialist murder : कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश राठौड़ ने कहा कि पहले बेटे की हत्या और अब पिता की हत्या से साफ है कि बिहार में गुंडाराज का महातांडव चल रहा है। व्यापारी डर के मारे यहां से भाग रहे हैं और कोई नया व्यापारी यहां आना नहीं चाहता। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब इस्तीफा दे देना चाहिए या कम से कम गृह मंत्री का पद छोड़कर किसी युवा को यह जिम्मेदारी देनी चाहिए।

यह है मामला

Industrialist murder : मालूम हो कि, बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने जाने-माने उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या कर दी। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर घटना की जानकारी दी थी।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई