संवाददाता, पटना। alert : बिहार पुलिस ने मोहर्रम के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। शुक्रवार को एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राज्य में इस साल 13719 लाइसेंसी ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा अधिक है। उन्होंने कहा कि सभी जुलूसों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए हर जिले में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जो मोहर्रम के दौरान सक्रिय रहेंगे।
संवेदनशील जिलों में खास निगरानी
एडीजी ने बताया कि राज्य के कुछ जिले अत्यंत संवेदनशील हैं। इन जिलों को विशेष श्रेणी में रखा गया है। इन जिलों में सीतामढ़ी, कटिहार, पूर्णिया, गोपालगंज, शिवहर, बांका, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रोहतास, पटना और मधुबनी हैं। इन संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दराद ने जानकारी दी कि हर साल कुछ स्थानों पर साम्प्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आती हैं। जिसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्य रूप से जबरन चंदा वसूली के कारण विवाद की स्थिति बनती है। ऐसे में इस बार जिला प्रशासन इसे रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
हर जुलूस की होगी वीडियोग्राफी
alert : एडीजी पंकज दाराद ने बताया कि इस बार सभी ताजिया जुलूसों की वीडियोग्राफी अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही सभी जुलूस पुलिस की निगरानी में ही निकाले जाएंगे। प्रशासन की ओर से 1230 सब-इंस्पेक्टर्स को ड्यूटी पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी संभावित घटना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
अफवाह और भड़काऊ गतिविधियों पर सख्ती
alert : एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बातचीत के दौरान यह स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के कोई जुलूस नहीं निकलेगा और डीजे के प्रयोग होगा। उन्होंने बताया कि डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। दराद ने जनता से अपील की कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली टिप्पणी और पोस्ट से बचें। बिना सत्यापन के कोई भी पोस्ट साझा न करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
शांति-सद्भाव के लिए अपील
alert : बिहार पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि सभी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। किसी उकसावे और विवाद से बचें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें ताकि मुहर्रम शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो सके।
प्रशासन पूरी तरह तैयार है। अगर किसी भी प्रकार की घटना होती है तो जिला के वरीय अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे और स्थिति को नियंत्रित करेंगे।
ग्राफिक डाटा
कुल लाइसेंसी ताजिया जुलूस: 13719
ऑन ड्यूटी सब-इंस्पेक्टर: 1230
डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
हर जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय
वीडियोग्राफी अनिवार्य
सोशल मीडिया पर नजर
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







