'एन पी एन लाइव'

Bollywood : ‘मस्ती 4’ में लीड रोल में नजर आएंगी रूही सिंह, कर रहीं कड़ी मेहनत

SHARE:

मुंबई। Bollywood : एक्ट्रेस रूही सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘मस्ती 4’ में लीड रोल में नजर आएंगी। उन्होंने इस फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मिलाप जावेरी बेहतर तरीके से जानते हैं कि जनता को क्या पसंद आता है। साथ ही बताया कि वह दर्शकों को हंसाने के लिए कॉमेडी टाइमिंग को लेकर कड़ी मेहनत कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने कहा, “वह शुरू से ही ‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। वह ‘मस्ती’ की खासियत और आम लोगों को क्या पसंद आता है, ये अच्छी तरह समझते हैं। मैं उनके निर्देशन के लिए बहुत उत्साहित हूं। वह दर्शकों को अच्छी तरह समझते हैं और उनकी पसंद के हिसाब से फिल्म बनाते हैं।”

मेरे लिए बेहतरीन मौका

Bollywood :जब उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई तो उनकी प्रतिक्रिया क्या थी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “जब मुझे ‘मस्ती 4’ का ऑफर मिला तो मैंने उसके लिए तुरंत हामी भर ली। ‘मस्ती’ एक बड़ी और प्रसिद्ध फिल्म सीरीज है जिसकी अपनी एक पहचान है और उसका हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हुई। यह फिल्म एक शानदार कलाकारों की टीम, एक ऐसा निर्देशक जो फिल्म और दर्शकों को समझता है और जिसमें मजाक-मस्ती मुख्य बात है, ये सब मिलकर फिल्म को बहुत मजेदार बनाते हैं। कुल मिलाकर, यह मेरे लिए एक बेहतरीन मौका है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे याद है कि मैंने अपने दोस्तों के साथ ‘ग्रैंड मस्ती’ देखी थी और हम बहुत जोर-जोर से हंसे थे।”

कॉमेडी करना मुश्किल होता है

Bollywood : कॉमेडी करना मुश्किल होता है। कॉमेडी में सही टाइमिंग पकड़ना उनके लिए कितना मुश्किल है? इस सवाल पर रुही ने कहा, “मुझे खुद पर हंसने में कोई डर नहीं लगता। मैं अपनी निजी जिंदगी में मजाकिया और हंसमुख हूं। मैं जानती हूं कि कॉमेडी करना सबसे मुश्किल होता है, इसलिए मैं खुद पर काम कर रही हूं। मैं बहुत सारी कॉमेडी फिल्में देख रही हूं। खासकर राजपाल यादव और परेश रावल की फिल्में। साथ ही मैं अपने एक्टिंग टीचर के साथ लगातार अभ्यास कर रही हूं ताकि कॉमेडी की सही टाइमिंग समझ सकूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई