'एन पी एन लाइव'

Bollywood: ‘कुड़ी अंजानी’ सॉन्ग ने परखी मेरी एक्टिंग स्किल : जारा यास्मिन

SHARE:

मुंबई। Bollywood : एक्ट्रेस जारा यास्मिन के हालिया रिलीज सॉन्ग ‘कुड़ी अंजानी’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। उत्साहित एक्ट्रेस ने बताया कि इस गाने ने उनके एक्टिंग स्किल को न केवल परखने का काम किया, बल्कि इससे काफी कुछ सीखने को मिला।

गाने में जारा भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह के साथ नजर आईं।

जारा ने इस प्रोजेक्ट को स्वीकार करने की वजह बताते हुए कहा, “सबसे पहले इस गाने की धुन ने मुझे प्रभावित किया। नीलकमल की आवाज के साथ देसी टच ने इसे एक शानदार डांस नंबर बना दिया।”

अभिनय कला को परखा

कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रह चुकीं जारा के लिए ‘कुड़ी अंजानी’ ने उनकी अभिनय कला को परखने का काम किया।

Bollywood : उन्होंने बताया, “मैंने कई तरह के गाने किए, सभी अलग-अलग अंदाज में… इस गाने ने मुझे डांस से ज्यादा अपनी अभिनय क्षमता, एक्सप्रेशन और परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से पेश करने की चुनौती दी।”

शूटिंग मजेदार रही

Bollywood : जारा ने साझा किया कि इस गाने के लिए उनका लुक देसी और ग्लैमरस का मिक्सअप था, जिसे बनाना वास्तव में काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने बताया, “सेट पर इस गाने की शूटिंग मजेदार रही। इसके बीट्स और सेटअप ने इसे और भी खास बना दिया।”

इस प्रोजेक्ट से जारा को काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने बताया, “‘कुड़ी अंजानी’ ने मुझे कई कॉन्सेप्ट्स और डांस फॉर्म्स में अपने टैलेंट को दिखाने का मौका दिया। यह मेरे एक्टिंग करियर के लिए भी काफी महत्वपूर्ण रहा है।”

नीलकमल के साथ पहली बार काम किया

Bollywood : ‘कुड़ी अंजानी’ के जरिए जारा ने भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार नीलकमल सिंह के साथ पहली बार काम किया है। जारा ने कहा, “मुझे सुष्मिता सेन के पुराने और प्रभावशाली एक्सप्रेशन को ध्यान में रखना था और उसे अपने अंदाज में और भी बेहतर करना था, को-एक्टर्स का इसमें काफी सहयोग मिला।”

जारा ने गाने की खासियत को लेकर कहा, “इस गाने की रचना, हिंदी और भोजपुरी का मिश्रण, मजेदार एक्सप्रेशन और कोरियोग्राफी इसे और भी खास बनाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई