'एन पी एन लाइव'

Motihari : डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह व राजीव रंजन का होगा अभिनंदन, रत्नेश्वरी शर्मा बने समिति के अध्यक्ष

SHARE:

Motihari

संवाददाता, मोतिहारी। Motihari : उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग में पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह को अध्यक्ष एवं जद यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर मोतिहारी में अभिनंदन का निर्णय लिया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रत्नेश्वरी शर्मा की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण नगर मोतिहारी में प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह एवं राजीव रंजन का मोतिहारी में अभिनंदन करने का सर्वसम्मति से निर्णय हुआ, जिसके लिए आयोजन समिति का गठन हुआ।

Motihari : सर्वसम्मति से गठित आयोजन समिति में रत्नेश्वरी शर्मा अध्यक्ष, ब्यास प्रसाद सिंह उपाध्याय एवं संयोजक मंडल में कौशल ठाकुर, राजीव कुमार, प्रियरंजन, ओमप्रकाश मिश्र, राजेश तिवारी पूर्व भाजपा अध्यक्ष, मुरारी पाण्डेय अधिवक्ता,गोलू कुमार सिंह शिक्षक नेता, अजित कुमार सिंह, सोनु कुमार मिश्र, अशोक पाठक, दीपलाल कुशवाहा, राकेश कुमार सिंह, धनंजय कुमार, अखिलेश मिश्र, सुरेन्द्र तिवारी, अनिल कुशवाहा, अरविन्द दुबे, राजीव कुमार दुबे को संयोजक बनाया गया।

Motihari : अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार शेखर को संविधान निर्माण सहयोग समिति के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। यह आयोजन जुलाई में होगा जिसकी तिथि एवं स्थान का निर्धारण मुख्य अतिथि से बात करके अगले सप्ताह में किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई