'एन पी एन लाइव'

Northeast: सीएम सरमा ने प्रधानमंत्री को दी बाढ़ के हालात की जानकारी, मिला पूर्ण सहायता का आश्वासन

SHARE:

Northeast

गुवाहाटी। Northeast : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बाढ़ प्रभावित राज्य को प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से मिले आश्वासन पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि असम के लोग प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और अटूट समर्थन के लिए आभारी हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे असम में बाढ़ की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया। मैंने उन्हें बताया कि किस तरह असम और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है और इससे कई लोगों की जान पर असर पड़ा है।”

राहत अभियान की जानकारी दी

Northeast : सीएम सरमा ने पीएम मोदी को राहत अभियान के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान के बारे में भी बताया। प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त की और हमारे राहत और पुनर्वास प्रयासों के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। असम के लोग उनके मार्गदर्शन और अटूट समर्थन के लिए आभारी हैं।”

Northeast : प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार सुबह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से बात की। इस दौरान उन्होंने भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया।

नड्डा ने जताई चिंता

इससे पहले, सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में हो रही लगातार भारी बारिश पर गहरी चिंता जताई थी।

Northeast : नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए बहुत चिंतित हूं। मैंने भाजपा की राज्य इकाइयों और कार्यकर्ताओं को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। मैं प्रभावित क्षेत्रों में सभी से आग्रह करता हूं कि वे आवश्यक सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करें।”—आइएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई