लंदन। London : कांग्रेस के जुड़े नेता आए दिन ऐसा कोई न कोई ‘कांड’ कर देते हैं कि राष्ट्र के प्रति छवि बिगड़ने लगती है। अब देखिए, लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग की तरफ से भारत से आए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सांसदों ने राष्ट्रगान ही नहीं गाया। यह आरोप लगाया है प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने वाले भारतीय समुदाय के एक सदस्य राकेश ने।
राकेश ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी सांसद राष्ट्रगान गा रहे थे। यह बहुत दुख की बात है कि कुछ सांसदों ने राष्ट्रगान के दौरान अपना मुंह तक नहीं हिलाया। इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है कि आपको भारत का सांसद होने के बावजूद भी राष्ट्रगान नहीं आ रहा है।
उनसे जब पूछा गया कि ये सांसद किस पार्टी के थे तो उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस के थे।
राष्ट्रगान का अपमान
London : उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां हम लोग बड़े ही जोश के साथ देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर राष्ट्रगान गा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के कुछ सांसदों ने राष्ट्रगान का अपमान किया। क्या ऐसी स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार किया जा सकता है?
उन्होंने कहा कि वैसे तो मेरे पास इस संबंध में कहने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन, मैं कई बातों का जिक्र नहीं कर सकता हूं। राष्ट्रगान नहीं गाना बिल्कुल गलत है, यह शर्म की बात है कि आपको राष्ट्रगान नहीं आता है।
दुख की बात
London : उन्होंने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि सबने बहुत ही अच्छा संबोधन दिया। सभी का संबोधन सुनने लायक था। सांसदों ने अपने संबोधन के दौरान राष्ट्र से संबंधित कई मुद्दों का जिक्र किया, जिसकी हमेशा तारीफ की जाएगी। लेकिन जिस तरह से कांग्रेस सांसदों ने राष्ट्रगान नहीं गाया, यह दुख की बात है।
कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा लगा
भारतीय समुदाय के एक सदस्य चेफिक कपासिया ने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा लगा। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी बात रखी। सभी ने आह्वान किया कि हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होना होगा, तभी हम जीत हासिल कर पाएंगे।
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ
London : साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को ब्रिटेन में भेजे जाने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि भारत सरकार ने पूरी दुनिया में आतंकवाद को लेकर अपने सख्त रुख का संदेश दुनिया तक पहुंचाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भेजा है। भारत आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहा है।
भारतीय समुदाय की सदस्य ने यह कहा
भारतीय समुदाय में शामिल एक सदस्य सुस्मिता शाह ने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। हम सभी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं। भारत सरकार ने आतंकवाद को लेकर अपने सख्त संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का काम किया है, जिसकी हम सभी को तारीफ करनी चाहिए।
पाकिस्तान को अलग—थलग करना ही होगा
London : एलिसा ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ की और कहा कि हमें बहुत ही अच्छा लगा कि भारत के अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद एक साथ आए हैं और आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। हमें यह देखकर अच्छा लगा कि जब भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आई है तो सभी सांसद एकजुट हो गए हैं, क्योंकि हम सब एकजुट हैं और चाहते हैं कि भारत आगे बढ़े। हमें सभी लोगों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होना होगा और पूरी दुनिया तक यह संदेश पहुंचाना होगा कि पाकिस्तान एक आतंकी देश है। पाकिस्तान को हमें अलग-थलग करना होगा।
आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान
London : भारतीय समुदाय की एक सदस्य मनु खजूरिया ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ की और आतंकवाद के खिलाफ सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह जानना जरूरी था कि किस तरह से और क्यों केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की। जिस तरह से पाकिस्तान आतंकवाद को वित्त पोषित कर रहा है, उसे देखते हुए अब समय आ चुका है कि हम सभी एकजुट हो जाएं। मैं खुद जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांव से आती हूं और मैंने देखा है कि किस तरह से वो पूरा इलाका आतंकवाद को लेकर संवेदनशील है।-आइएएनएस







