'एन पी एन लाइव'

Patna: पीएम मोदी का रोड शो कल, एयरपोर्ट के रास्ते रहेंगे बाधित, ट्रैफिक प्लान बदला

SHARE:

पटना। Patna:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 मई को पटना में होने वाले रोड शो को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है। सुरक्षा और यातायात की सुचारू व्यवस्था के लिए कई इलाकों में नो एंट्री लागू की जाएगी।

ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक शहर के कई हिस्सों में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने खास तौर पर पटना एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सतर्क किया और कहा, “जो यात्री एयरपोर्ट जाना चाहते हैं, वे 4 बजे से पहले वहां पहुंच जाएं। इसके बाद उन्हें तीन निर्दिष्ट स्थानों पर तैनात पुलिस एस्कॉर्ट वाहनों का सहारा लेना होगा।”

यहां से शुरू होगा रोड शो

Patna:  प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर डुमरा चौकी, इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए भाजपा कार्यालय तक जाएगा। इस पूरे रूट पर सख्त ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू रहेंगे।

फुलवारीशरीफ से एयरपोर्ट तक की सड़कें शाम 4 बजे के बाद पूरी तरह बंद रहेंगी। यात्री जगदेव पथ का उपयोग कर सकते हैं।

उत्तर की ओर जाने वाले वाहन अशियाना-दीघा रोड का उपयोग करें। डुमरा चौकी पर प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

टिकट वाले यात्रियों को ही चितकोहरा गोलंबर के रास्ते एयरपोर्ट जाने की अनुमति मिलेगी। अन्य लोग हार्डिंग रोड से जा सकते हैं।

इनकम टैक्स गोलंबर पर पूरी तरह से रोक

Patna:  इनकम टैक्स गोलंबर पर वाहन चालकों की आवाजाही पूरी तरह रोकी जाएगी। गांधी मैदान या रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग आर ब्लॉक मार्ग से जाएं।

जिले की ट्रैफिक पुलिस ने रोड शो में शामिल होने वाले लोगों के लिए विशेष पार्किंग ज़ोन बनाए हैं और स्थानीय एनजीओ और वालंटियर ग्रुप्स के साथ मिलकर भीड़ प्रबंधन की तैयारी की गई है।

Patna:  पटना पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शाम 4 से 8 बजे के बीच आवश्यक न हो तो प्रतिबंधित क्षेत्रों में यात्रा से बचें और आधिकारिक ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें ताकि सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई