'एन पी एन लाइव'

Corona : डराने लगा कोरोना, महाराष्ट्र में 69 केस दर्ज, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 278

SHARE:

मुंबई। Corona : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को कोरोना के 69 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 278 हो गई है।

सोमवार को सामने आए 69 नए मामलों में सबसे अधिक 37 मामले मुंबई से रिपोर्ट हुए हैं। इसके अलावा ठाणे में 19, नवी मुंबई में 7, पुणे में 2 और रत्नागिरी, कोल्हापुर, लातूर के साथ ही पिंपरी चिंचवड से 1-1 मामले सामने आए हैं।

संक्रमण का सबसे बड़ा हाटस्पॉट

जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कुल 7,830 सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 369 नमूनों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इन मामलों में से अकेले 285 केस मुंबई से दर्ज किए गए हैं, जो कि संक्रमण का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है।

इसके अलावा सोमवार को 87 मरीजों ने कोविड से स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी प्राप्त की, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या में कुछ कमी आई है। हालांकि, जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कुल 4 मरीजों की कोविड से संबंधित जटिलताओं के चलते मृत्यु हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन चार मौतों में से एक मरीज को हाइपोकैल्सेमिक सीजर और नेफ्रोटिक सिंड्रोम था, दूसरे को कैंसर, तीसरे को सेरेब्रोवैस्कुलर रोग (स्ट्रोक) के दौरे आ रहे थे, जबकि चौथे को डायबेटिक कीटोएसिडोसिस (डीकेए) और लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन था।

कई राज्यों में मरीजों की संख्या में उछाल

कोविड मरीजों की संख्या में छिटपुट वृद्धि न केवल महाराष्ट्र में बल्कि अन्य राज्यों और कुछ अन्य देशों में भी देखी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम बदलने और यात्रा में वृद्धि के कारण मामलों में उछाल की आशंका बनी हुई है।

Corona : इसी बीच स्थिति को देखते हुए कई राज्य अलर्ट पर हैं। कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए एहतियाती कदम उठाने की भी बात कही गई है।—आइएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई