'एन पी एन लाइव'

Mock drill: पूरे देश के साथ—साथ दिल्ली भी है मॉक ड्रिल के लिए तैयार

SHARE:

Mock drill

नई दिल्ली। Mock drill : दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की जनता और भाजपा सरकार 7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल के लिए पूरी तरह से तैयार है।

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित करें। आशीष सूद ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और संकल्प को पूरा करने के लिए दिल्ली के लोग और दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध हैं। साल 1971 के बाद पहली बार मॉक ड्रिल हो रहा है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आज हर नागरिक आक्रोशित है। आतंकवादियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करे। देश के सभी नागरिक भारत सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। ऐसे में दिल्ली कैसे पीछे रह सकती है, दिल्ली भी पूरी तरह से तैयार है।

हरियाणा-पंजाब जल विवाद पर उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी हार का बदला लेने के लिए पंजाब सरकार की ओर से षड्यंत्र रच रहे हैं। वह पानी रोकने का काम कर रहे हैं। मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं।

66 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन

दूसरी ओर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 24 घंटे बिजली सुनिश्चित करने के लिए नई तकनीक से निर्मित 66 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन किया। दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह दिल्ली को बिजली हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “आज पालम गांव में बीआरपीएल द्वारा निर्मित अत्याधुनिक 66/11 केवी जीआइएस सब-स्टेशन का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के विजन से प्रेरित यह परियोजना, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एक लाख से अधिक नागरिकों को निर्बाध, सुरक्षित और गुणवत्ता युक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। यह ग्रिड पालम, द्वारका, महावीर एन्क्लेव सहित कई रिहायशी और संस्थागत इलाकों की बिजली जरूरतों को पूरा करेगा। यह केवल एक ग्रिड नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों के लिए सशक्त, सुरक्षित और स्मार्ट भविष्य की आधारशिला है।-आइएएनएस

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई