
नयी दिल्ली, 4 मई। summer drink : गर्मी बढ़ती जा रही है। पारा रोज चढ़ता जा रहा है। ऐसे में खुद को कूल कूल रखने के लिए हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो सेहत के साथ साथ स्वाद से भी भरपूर है, जिसे पीने से सेहत तो अच्छी रहेगी, साथ ही गर्मी से भी काफी राहत मिलेगी। जी हां, हम यहां सत्तू की ही बात कर रहे हैं। जिसे पोषक और ताजगी का खजाना कहना गलत नहीं होगा।
प्रोटीन से भरपूर
सत्तू के कई फायदे हैं खास कर गर्मियों के मौसम में। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, पाचन में सुधार करता है और ऊर्जा प्रदान करता है। सत्तू फाइबर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेड से भरपूर होता है।
पारंपरिक आहार
‘सत्तू’ एक पारंपरिक भारतीय आहार है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक , गर्मियों में सत्तू का ठंडा करने वाला गुण इसे एक शानदार पेय बनाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
फाइबर मल त्याग को सामान्य करता है और कोलस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। वहीं ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। साथ ही यह प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन जैसे खनिजों से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
आयुर्वेदाचार्य ने कहा
बिहार के मोतिहारी के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर ब्रजेश्वर मिश्र ने रविवार को बताया कि सत्तू में मौजूद पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। साथ ही दिल के मरीज के लिए भी सत्तू काफी फायदेमंद होता है। सत्तू में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा होती है जो दिल की सेहत के लिए अच्छी होती है और यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। इसका सेवन कर के आप खुद को कूल कूल महसूस करेंगे।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







