'एन पी एन लाइव'

Prime Minister: पीएम मोदी ने की बेटियों की तारीफ, कहा— चल रहीं हैं दो कदम आगे

SHARE:

Prime Minister

नई दिल्ली। Prime Minister : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नारीशक्ति की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत आज जो कीर्तिमान गढ़ रहा है, उसमें हर वर्ग की भागीदारी अहम है लेकिन हमारी बेटियां दो कदम आगे चल रही हैं।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की महिलाएं ब्यूरोक्रेसी से लेकर स्पेस और साइंस तक हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। हाल ही में जारी यूपीएससी नतीजों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शीर्ष दो स्थानों पर महिलाओं ने कब्जा जमाया है, जबकि टॉप 5 में तीन महिलाएं शामिल हैं।

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण पर सरकार का विशेष ध्यान है। आज देश में 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सक्रिय हैं, जिनसे 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं। इन समूहों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सरकार ने बजट को पांच गुना तक बढ़ाया है और बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक का लोन देने की सुविधा प्रदान की गई है।

बैंक सखी रोजगार के नए अवसर

बैंक सखी, कृषि सखी और एसएचजी जैसी पहलों को ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सभी पहल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सिविल सर्विसेज डे पर मैंने एक मंत्र दिया था और मैंने कहा था कि हम सरकार में जितने भी लोग हैं, हमारे लिए एक ही मंत्र सर्वोपरि होना चाहिए- ‘नागरिक देवो भव:’। मुझे विश्वास है कि अपने सामर्थ्य और ईमानदारी से एक ऐसा भारत बनाएंगे, जो विकसित भी होगा और समृद्ध भी होगा।—एजेंसी

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई