'एन पी एन लाइव'

Pahalgam attack: त्राल और बिजबेहरा में दो आतंकवादियों के घरों को विस्फोट से उड़ाया

SHARE:

Pahalgam attack

जम्मू। Pahalgam attack : 


पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए त्राल (पुलवामा) और बिजबेहरा (अनंतनाग) में दो आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार पुलवामा जिले के त्राल में आसिफ शेख और बिजबेहरा में आदिल ठोकर के घरों को विस्फोट करके जमींदोज कर दिया गया। इन आतंकियों पर 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन में हुए विनाशकारी हमले में शामिल होने का संदेह है। अनंतनाग जिले का निवासी ठोकर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए नरसंहार का मुख्य आरोपी है। वह कथित तौर पर 2018 में पाकिस्तान गया था, जहां उसने पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटने से पहले आतंकी प्रशिक्षण लिया था।

पुलिस का मानना है कि वह पाकिस्तानी आतंकवादियों के लिए स्थानीय गाइड के तौर पर काम कर रहा था।

पुलिस ने जारी किए थे स्केच

पुलवामा निवासी आसिफ शेख पर इस हमले में शामिल होने का संदेह है। पुलिस ने गुरुवार को ठोकर और दो अन्य आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे, जिनके पहलगाम हमले में शामिल होने की बात कही जा रही है। बता दें कि पुलिस ने पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हमला करने वाले तीन आतंकवादियों के पोस्टर (स्केच) जारी किए थे। साथ ही सूचना देने वालों के लिए हर आतंकवादी पर 20-20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की।

अनंतनाग पुलिस ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में तीन     आतंकवादियों के पोस्टर जारी करते हुए कहा है कि आदिल हुसैन ठोकर, हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली भाई उर्फ तल्हा भाई के बारे में जानकारी देने वाले को 20-20 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।
  तीनों को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का    आतंकवादी बताया गया है और सभी तीनों पर 20-20 लाख रुपये का अलग-अलग इनाम रखा         गया है। पुलिस ने आतंकवादियों के बारे में सूचना  देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन भी दिया है। -आइएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई