'एन पी एन लाइव'

Healthy body : सुबह खाली पेट खाएं पपीता, मिलेंगे ये चमत्कारिक लाभ

SHARE:

Healthy body

नई दिल्ली। Healthy body :  फलों का राजा ‘पपीता’ न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। विशेष रूप से खाली पेट पपीता खाने के फायदे अनगिनत हैं। यह फल विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

पपैन नामक एंजाइम

पपीता पाचन के लिए एक वरदान है। इसमें पपैन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। खाली पेट पपीता खाने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है और कब्ज, अपच, और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह आंतों को साफ रखने में भी मदद करता है, जिससे पेट हल्का और स्वस्थ रहता है। जिन लोगों को बार-बार पाचन संबंधी दिक्कतें होती हैं, उनके लिए सुबह पपीता खाना एक प्राकृतिक उपाय हो सकता है।

मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है

वजन कम में पपीता सहायक माना जाता है। यह कम कैलोरी वाला फल है, जो फाइबर से भरपूर होता है। खाली पेट पपीता खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। फाइबर भोजन को धीरे-धीरे पचाने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है, जो वजन घटाने में सहायक है।

विटामिन सी का उत्कृष्ट स्रोत

पपीता विटामिन सी का एक उत्कृष्ट स्रोत है। एक मध्यम आकार का पपीता आपकी दैनिक विटामिन सी की आवश्यकता को पूरा कर सकता है। खाली पेट इसे खाने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जिससे सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमणों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करते हैं, जिससे समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है।

त्वचा और बालों की सुंदरता बढ़ाता है

पपीता त्वचा और बालों की सुंदरता बढ़ाने में भी कारगर है। इसमें विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ बीटा-कैरोटीन होता है, जो त्वचा को चमकदार और जवां बनाए रखता है। खाली पेट पपीता खाने से त्वचा की नमी बनी रहती है और मुंहासे, दाग-धब्बे कम होते हैं। यह बालों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह बालों को पोषण देता है और रूसी की समस्या को कम करता है।

हृदय के लिए भी लाभकारी

पपीता हृदय के लिए भी लाभकारी है। इसमें पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करते हैं और रक्तचाप को संतुलित रखते हैं। खाली पेट पपीता खाने से रक्त वाहिकाएं स्वस्थ रहती हैं, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

ऐसे में सुबह नाश्ते से पहले खाली पेट एक कटोरी ताजा पपीता खाना सेहत के लिए कई प्रकार से लाभदायक है। इसे आप अपनी दिनचर्या में शामिल करके स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकते है। ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में पपीता खाने से बचें, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शर्करा भी होता है। -आइएएनएस

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई