'एन पी एन लाइव'

Pahalgam attack: ‘आतंकवादी स्वाहा’, 1000 आहुतियों से पहलगाम मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

SHARE:

Pahalgam attack

प्रयागराज। Pahalgam attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों को निशाना बनाकर हुए आतंकी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित श्रृंगवेरपुर धाम में साधु-संत समाज द्वारा विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस पवित्र धाम में सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन और आहुतियों का दौर जारी है। बटुक ब्राह्मणों और संत समाज के सहयोग से हवन में ‘आतंकवादी स्वाहा’ के मंत्रोच्चार के साथ एक हजार से अधिक आहुतियां दी गईं।

तब ​त​क रहेगा जारी

जगत गुरु रामानुजाचार्य शांडिल्य जी महाराज ने कहा कि यह यज्ञ तब तक जारी रहेगा जब तक पाकिस्तान में पल रही आतंकी शक्तियों का पूर्ण विनाश नहीं हो जाता। जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने इस धरती से राक्षसों का अंत किया था, उसी तरह अब हम सब मिलकर यज्ञ के माध्यम से आतंकवाद और असुरी शक्तियों के विनाश की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की यह पावन धरती हमेशा से धर्म और न्याय की राह दिखाने वाली रही है और आज हमकी इसी धरती से आतंक के खिलाफ यह आध्यात्मिक युद्ध छेड़ रहे हैं।

शांडिल्य जी महाराज ने यह भी कहा कि रोज़ाना एक हजार आहुतियां पाकिस्तान और आतंकवादियों के विनाश के लिए दी जाएंगी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी आहुतियां दीं, ताकि उन्हें ऐसी शक्ति प्राप्त हो जिससे वह पाकिस्तान का वही हाल कर सकें जैसा इजरायल ने फिलिस्तीन समर्थित आतंकी संगठनों के खिलाफ किया है।

पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए मौन

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आतंकियों द्वारा मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संत समाज ने इस हमले को मानवता पर हमला बताया और सरकार से मांग की कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए कठोर और निर्णायक कदम उठाए जाएं। -आइएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई