'एन पी एन लाइव'

Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन ने बताया सभी बीमारियों का इलाज

SHARE:

Amitabh Bachchan

मुंबई। Amitabh Bachchan :  मेगास्टार अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी काफी फिट और एनर्जेटिक हैं। फिल्मों में उनका जज्बा यंग एक्टर्स के लिए प्रेरणादायक होता है। उनका करियर पांच दशकों से भी ज्यादा लंबा है। अपने जोश और जज्बे को लेकर बिग बी ने बड़ा खुलासा किया और सभी बीमारियों का एक इलाज बताते हुए मंत्र भी फैंस के साथ शेयर किया।

अमिताभ ने सोशल नेटवर्किंग साइट टम्बलर पर अपने ब्लॉग में लिखा, ”काम सभी बीमारियों का इलाज है… मैंने काम किया…”

दो सौ से ज्यादा फिल्में कीं

बिग बी ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ थी, जिसमें उन्होंने अनवर अली नाम के एक कवि का किरदार निभाया था। लेकिन, असली पहचान उन्हें प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘जंजीर’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने इंस्पेक्टर विजय खन्ना की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘शहंशाह’, ‘मर्द’, ‘कुली’, ‘आनंद’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी।

ये हैं उनकी शानदान फिल्में

उन्होंने ‘हेरा फेरी’, ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘परवरिश’, ‘कसमे वादे’, ‘डॉन’, ‘त्रिशूल’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘सुहाग’, ‘दोस्ताना’, ‘नसीब’, ‘लावारिस’, ‘नमक हलाल’, ‘अंधा कानून’, ‘शराबी’, ‘नमक हराम’, ‘अभिमान’, ‘काला पत्थर’, ‘शान’, ‘सिलसिला’, ‘याराना’, ‘कालिया’, ‘शक्ति’, ‘मिली’, ‘चुपके चुपके’, ‘चीनी कम’, ‘निशब्द’, ‘ब्लैक’, ‘पीकू’ और ‘पिंक’ जैसी शानदार फिल्मों में भी काम किया।

आने वाली है ‘पीकू’

अमिताभ ने 2024 में “वेट्टैयन” के साथ तमिल डेब्यू भी किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो 2015 में रिलीज हुई, उनकी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘पीकू’ 9 मई को एक बार फिर सिनेमाघरों में आने वाली है।

इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और इरफान खान के साथ मौसमी चटर्जी, जीशु सेनगुप्ता और रघुबीर यादव भी हैं।

‘रामायण— पार्ट 1’ में नजर आएंगे

वह जल्द ही ‘रामायण: पार्ट 1’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस फिल्म में जटायु का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। -आइएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई