'एन पी एन लाइव'

fire : दिल्ली के लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया की जूता-चप्पल फैक्ट्री में भीषण आग

SHARE:

fire

नई दिल्ली। fire : दिल्ली के लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक जूता-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल विभाग की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं, लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए इसे काबू करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग सुबह के समय अचानक भड़की। आग की लपटें और धुएं का गुबार इतना ज्यादा था कि आसपास की फैक्ट्रियों को भी एहतियातन खाली कराया गया। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं, ताकि कोई जनहानि न हो। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग की वजह से फैक्ट्री में भारी नुकसान होने की आशंका है।

कोई हताहत नहीं

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की सूचना 7:20 पर फायर कंट्रोल रूम को मिली। जिसके बाद गाड़ियों को रवाना किया गया। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

शार्ट सर्किट या मशीनरी में खराबी की आशंका

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या मशीनरी में खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।

दहशत का माहौल

आग की वजह से आसपास के इलाके में धुआं फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत आने लगी। स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

-आइएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई